चलिए खेलें

ये बेमिसाल गेम्स मिस न करें

Mac पर ताज़ातरीन और बेहतरीन गेम्स डाउनलोड करें।

Mac पर गेम खेलने का इससे अच्छा समय हो ही नहीं सकता—और ऐसा सिर्फ़ Apple silicon की अविश्वसनीय ताक़त की वजह से नहीं है। बेजोड़ गेम्स के कैटलॉग में नए-नए गेम्स शामिल होते जा रहे हैं, जबकि macOS पर हुए हालिया अपडेट्स ने गेमिंग के अनुभव को ज़्यादा वास्तविक बनाने के साथ-साथ कंट्रोलर्स और AirPods को और भी ज़्यादा प्रतिक्रियाशील बना दिया है।

Game Mode गेमप्ले को ज़्यादा स्मूद बनाने के साथ-साथ फ़्रेम रेट्स में भी ज़्यादा एकरूपता लाता है। यह हर गेम के साथ काम करता है और जब भी आप गेम खेलते हैं, तो यह अपने आप ऐक्टिवेट हो जाता है।

ताज़ातरीन और बेहतरीन टाइटल्स डाउनलोड करके अपना लेवल ऊँचा करें।