हमारे मनपसंद गेम्स

Riven एक नए अंदाज़ में!

Myst का नए अंदाज़ वाला सीक्वल अब पहले से कहीं बेहतर हो गया है।

पुरानी यादें ताज़ा कराती एक अनोखी यात्रा के लिए तैयार हो जाएँ। अद्भुत अड्वेंचर गेम Myst के सीक्वल Riven को आधुनिक Mac हार्डवेयर के लिए दोबारा बनाया गया है।

पर्यावरण की दर्जनों पहेलियाँ सुलझाते हुए पाँच ख़ूबसूरत, अविस्मरणीय टापू एक्स्प्लोर करें और ताक़त के दीवाने एक विलेन का पीछा करें। ऊबड़-खाबड़ चट्टानों और गहरी गुफाओं में खोजें, अनूठे कोड्स की गुत्थी सुलझाएँ और प्राचीन मशीनें चालू करके बच निकलें, इससे पहले कि यह दिमाग़ चकराता सुंदर विश्व नष्ट हो जाए।

हमें यह क्यों पसंद है : एक्स्प्लोर करने के नए तरीक़े हमें बड़े अच्छे लगे! Riven के आपस में जुड़े टापुओं पर पूरी आज़ादी से घूम पाना इसके मूल 1997 के वर्शन के ज़्यादातर स्टैटिक-स्क्रीन एक्स्प्लोरेशन से काफ़ी अलग और बेहतर महसूस होता है। Unreal Engine 5 और Apple silicon पर चलने वाले इस गेम के बेहद उम्दा ग्राफ़िक्स लगभग असल-जैसे लगते हैं। साथ ही कई पहेलियाँ, जैसे कुख्यात फ़ायर-मार्बल पहेली, दोबारा बनाई गई हैं जिससे वे अपेक्षाकृत आसान हो गई हैं।

विज़ुअल अपग्रेड्स के साथ इसके नज़ारे और मनमोहक हो गए हैं—और M3 या बाद के संस्करण वाले Mac पर, हार्डवेयर रे ट्रेसिंग वास्तविकता को बढ़ाती है। आशा है कि आपको ऊँचाइयों से डर नहीं लगता होगा!

सुझाव : जंगल-टापू के स्कूलहाउस में हैंगमैन गेम आपको खलनायक Gehn का नंबरिंग सिस्टम सिखाएगा जो बाद में आने वाली कुछ पहेलियों को हल करने के लिए महत्त्वपूर्ण है। रिंग को खींचें, फिर गिनें कि लकड़ी की मूर्ति कितनी बार गिरती है। वह संख्या बेस पर बने सिंबल से मेल खाती है। इसे दोहराते रहें जब तक आप कोड सुलझा नहीं लेते!

मूल Riven की कुछ बेहद कठिन पहेलियाँ थोड़ी आसान कर दी गई हैं ताकि आपका दिमाग़ कुछ कम चकराए!

निर्माता से मिलें : Cyan Productions की स्थापना दो भाईयों, Rand और Robyn Miller ने 1987 में की थी, जो Spoken, वॉशिंगटन में अपने माता-पिता के घर से काम करते थे। 1993 में Myst की रिलीज़ के साथ Cyan 1990 के दशक के सबसे सफल गेम निर्माताओं में शामिल हो गए। अब Cyan worlds के नाम से जानी जाने वाली इस कंपनी ने Obduction, Firmament और मूल Myst का 2021 का अद्भुत रीमेक भी बनाया है।