हमारे मनपसंद गेम्स

Firmament के राज़ खोलें

अब M3 और M4 वाले Mac पर रे ट्रेसिंग के साथ।

सब लोग कहाँ हैं? रहस्य भरे अड्वेंचर गेम Firmament में एक स्टीमपंक कैप्सूल में जागने पर आपके सामने यह सवाल और ऐसे कई और सवाल खड़े हो सकते हैं।

इस दुनिया में आपका स्वागत करने वाली एक छाया-रूपी महिला चीज़ों का कोई साफ़ जवाब नहीं देती। लगता है आपको ये राज़ ख़ुद ही खोलने होंगे। ऐसा इसलिए कि Firmament को लेजेंडरी गेम Myst के निर्माताओं ने ही बनाया है, जो फ़र्स्ट-पर्सन पज़लर्स के अग्रणी निर्माताओं में से हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : Adjunct के इस्तेमाल के बढ़िया तरीक़े खोजना मज़ेदार है। यह लेज़र रोप चलाने वाला एक दस्ताना है जिसे आप जागने पर पहनते हैं। इसे इस ग्रह पर यहाँ-वहाँ खड़ी तरह-तरह की मशीनों से कनेक्ट करें और लिफ़्ट्स चलाएँ, बर्फ़ के बड़े-बड़े ब्लॉक्स खाइयों के पार पहुँचाएँ, भीमकाय वाहन चलाएँ और पानी में डूबी इमारतें बाहर निकालें।

सुझाव : याद नहीं आ रहा कि आप किसी रूम में पहले आ चुके हैं, या किसी मशीन को पहले भी चला चुके हैं? आपकी भूत साथी की लगातार चलती कमेंट्री मादगार तो है ही, लेकिन उसकी चुप्पी भी बहुत कुछ कह जाती है। वह तभी बोलती है जब आप किसी नई जगह पर हों।

निर्माता से मिलें : Cyan World अपने अड्वेंचर गेम्स Myst और Riven के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर हैं। इस टीम ने Firmament और 2016 में बने Obduction जैसे क्राउडफ़ंडेड प्रोजेक्ट्स के ज़रिए फ़र्स्ट-पर्सन गेमप्ले की अपनी ख़ास स्टाइल विकसित की है।