नया गेम

Resident Evil 2 में बच सकेंगे?

इस डरावने व शानदार गेम को नया रूप मिला है।

Raccoon City ने कभी अच्छे दिन देखे थे। इस अनोखे पहाड़ी शहर में ज़िंदा लाशें भरी पड़ी हैं और Resident Evil 2 में यहाँ से बाहर निकलने के लिए साहस, दृढ़ता और काफ़ी सूझ-बूझ की ज़रूरत होगी।

1998 के क्लासिक कंसोल गेम के इस रीमेक को बिल्कुल नए रूप में बनाया गया है। यह गेम उसी इंजन पर काम करता है जिसका इस्तेमाल Resident Evil 7 के लिए किया गया था। Claire Redfield और Leon S. Kennedy के साथ, ज़ॉम्बी से भरी दुनिया वाला यह रोमांचकारी अड्वेंचर पहले से कहीं ज़्यादा शानदार और रोमांचक है।यहाँ बताया गया है कि इस ख़ौफ़नाक गेम में आपको क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

शानदार लाइटनिंग इफ़ेक्ट्स से हर माहौल में डरावना अहसास पैदा हो जाता है। सावधान रहें!

आपकी चाल मायने रखती है

इसमें कई सुधार हुए हैं, जिनमें से एक है, कहीं भी जाने की स्वतंत्रता! Claire और Leon अब अपने हथियार चलाते समय एक जगह पर रहने के बजाय आगे बढ़ सकते हैं। (आपको याद दिला दें, अभी भी अगर आप एक जगह पर खड़े रहेंगे तो आपका निशाना बेहतर होगा।) बस ध्यान रखें कि कभी-कभी, भागना ही सबसे अच्छी रणनीति होती है। ज़िंदा रहने के लिए जो भी ज़रूरी हो वह करें!

नए व्यूज़

ख़ास तौर पर नए गेमर्स के लिए, थर्ड-पर्सन कैमरा व्यू ज़्यादा मॉडर्न और आरामदायक अनुभव देता है। इसके अलावा, इन-गेम मैप अब अपने आप अपडेट हो जाता है, और अगर आप किसी लोकेशन से सारा सामान नहीं लूट पाते हैं तो यह आपको अलर्ट कर देता है।

क्या आपको ठीक से इस बात का नहीं पता कि आपने कुछ आइटम्स पीछे छोड़ लिए हैं या नहीं? जिस रूम पर लाल निशान लगाया गया है, वह एक अन(डेड) गिवअवे है।

एक्स्ट्रा प्लेज़, जिन्हें मिस नहीं किया जाना चाहिए

आप Claire के रूप में कहानी ख़त्म करने के बाद Leon के रूप में फिर से खेल सकते हैं, नए लोगों से मिल सकते हैं और एक उपयोगी नया हथियार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप भयानक Fourth Survivor मोड भी अनलॉक करेंगे, जिसमें एक Umbrella एजेंट वायरल सैंपल के साथ भागने की कोशिश करता है। अगर आप उससे बच जाते हैं, तो और भी सरप्राइज़ आपका इंतज़ार कर रहे होंगे!

आप Resident Evil 2 को iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max या उसके बाद के वर्शन, M1 चिप या उसके बाद के वर्शन वाले iPad और Apple सिलिकॉन वाले Mac पर खेल सकते हैं।