तैयार हो जाएँ! मोबाइल रेसिंग में Asphalt Legends: Unite की तेज़ी के आगे कोई गेम टिक नहीं सकता। यह बेहतरीन रेसिंग गेम (जिसे पहले Asphalt 9: Legends कहा जाता था) शानदार ग्राफ़िक्स और बिना किसी रुकावट वाले ऐक्शन को कुशलता से एक साथ जोड़ता है। हिमालय की गुफाओं और रोम के कोलोसियम में लाइसेंस वाली सुपरकार्स चलाएँ और फ़र्स्ट प्लेस हासिल करने के लिए मुक़ाबला करें या रोमांचक को-ऑप चेज़ेज़ में दुश्मनों से आगे निकलें।
हमें यह क्यों पसंद है : इसके स्टंट्स बेमिसाल हैं। जब हम लगातार रैंप से बैरल रोल्स वाले स्टंट नहीं कर रहे होते हैं, तब हम 360 स्पिन्स के साथ दूसरी कार्स को सड़क से हटा रहे होते हैं या नाइट्रो-बूस्ट से विशाल खाइयों को पार कर रहे होते हैं। अगर आप बहुत ही तेज़ी से आगे बढ़ते हैं, तो आप वाक़ई में सैन फ़्रांसिस्को के डाउनटाउन में एक ऑफ़िस बिल्डिंग (शुक्र है कि ख़ाली है) से टकरा जाएँगे।
छोटा-सा सुझाव : अपने नाइट्रो के बारे में अच्छी तरह से जान लें। पीला नाइट्रो (सिंगल-टैप) हल्के मोड़ों पर या टॉप स्पीड पर छोटे बूस्ट के लिए एकदम सही है, जबकि शॉकवेव नाइट्रो (बार फुल जाने पर डबल-टैप) का उपयोग उस समय किया जाना चाहिए जब आपको मैक्सिमम किक की ज़रूरत हो, जैसे खड़ी पहाड़ी पर चढ़ना।
निर्माता से मिलें : 2006 में स्थापित किए गए Gameloft Barcelona ने Asphalt Legends: Unite और मनमोहक कार्ट रेसर गेम Disney Speedstorm डेवलप किए और वर्तमान में इन्हें मैनेज कर रही है।
