कभी ऐसा लगा है, कि काश हम भी Disney की किसी फ़िल्म में रहते? मनमोहक लाइफ़ सिम्युलेटर Disney Dreamlight Valley में अपने जैसा या अपने एक फ़ैन्सी वर्ज़न जैसा दिखने वाला कैरेक्टर बनाएँ और एक ऐसे जादुई गाँव में रहें, जहाँ Mickey Mouse भी आपका पड़ोसी हो सकता है!
वहाँ आपकी भूमिका बेहद अहम है : कभी ख़ुशहाल रही इस वैली पर एक रहस्यमय ताक़त के असर से Mickey, Goofy और उनके दोस्तों की यादें मिट चुकी हैं। और अब आपको उन्हें वापस लाने में मदद करनी है। नेक काम करें, Forgetting की कँटीली बेलें हटाएँ और नई दुनियाओं के रास्ते खोलें। फिर WALL-E और Ariel जैसे कैरेक्टर्स को अपने गाँव में बसने के लिए आमंत्रित करें। या अपने दोस्तों के साथ मिलकर Wishblossom Ranch के गुमशुदा घोड़ों को ढूँढें और रहस्यमय Decay से Wishblossom Mountains को बचाएँ।
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आप अपने पसंदीदा Disney और Pixar कैरेक्टर्स के बेस्ट फ़्रेंड बन सकते हैं! साथी गाँव वालों की मदद करने और क्वेस्ट पूरे करने पर फ़्रेंडशिप का लेवल बढ़ेगा और नए कपड़े, फ़र्नीचर और अन्य सामान अनलॉक होगा। (Minnie Mouse को घर बुलाकर बचकानी सेल्फ़ीज़ लेना, भला इससे बेहतर रिवॉर्ड और क्या हो सकता है!)
सुझाव : कोई ख़ूबसूरत बेंच या प्यारी-सी झाड़ी मन को भा गई है? अपना बैकपैक खोलें और फ़र्नीचर टैब पर जाकर गाँव में आपको दिख रहे दर्जनों आइटम स्टोर कर लें। आप यहाँ स्ट्रीटलाइट भी स्टोर कर सकते हैं! अपने भीतर के Disney डिज़ाइनर को जगाएँ। आपको अपना घर सजाने और अपने अवतार के आउटफ़िट्स को कस्टमाइज़ करने के लिए हज़ारों विकल्प मिलेंगे।
निर्माता से मिलें : पेरिस में स्थित Gameloft, गेमिंग की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक है, जिनके दुनिया भर में मौजूद 18 स्टूडियो Asphalt, Modern Combatऔर Gangstar जैसे सुपरहिट फ़्रैंचाइज़ डेवलप करते हैं। Gameloft की Disney Dreamlight Valley टीम ने ऑडियो पर Disney के साथ मिलकर काम किया है : आपको अपनी कुछ पसंदीदा फ़िल्मों के गीत और कैरेक्टर्स की आवाज़ें यहाँ सुनने को मिलेंगी।
