हमारे मनपसंद गेम्स

यह नौकरी बर्दाश्त से बाहर है!

वेयरवुल्फ़ जैनिटर के रूप में नाइट शिफ़्ट करें। ऐसे में क्या मुसीबत आ सकती है?

वेयरवूल्फ़ के रूप में एक रक्षक होना मुश्किल भरा काम है। डार्क कॉमेडी वाले चालबाज़ी-भरे गेम The WereCleaner में, आप एक व्यस्त ऑफ़िस में सामान्य से ज़्यादा घंटों तक काम करते हैं, जिसमें स्याही के छींटे साफ़ करना, कूड़ा हटाना, और हर किसी को खाने से बचने की कोशिश करना शामिल है। क्या आप अपना पे-चेक खोए बिना या अपने सभी सहकर्मियों को खाए बिना एक हफ़्ते तक लेट शिफ़्ट कर सकते हैं?

हमें यह क्यों पसंद है : इसका डार्क ह्यूमर लाजवाब है। Howlin’ Hugs के मुख्यालय में चीज़ें बिलकुल भी ठीक नहीं लग रही हैं, जैसा कि तेज़ी से पागल हो रहे सुरक्षा गार्ड और वेयरहाउस में फ़ोर्कलिफ़्ट दुर्घटना से पता चलता है। इस मोड़ से कहानी और भी अजीब हो जाती है।

पाँचवीं मंजिल पर सफ़ाई कर लें! बस इस बात का ध्यान रखें कि काम पूरा हो जाए, इससे पहले कि कोई ऐसा सहकर्मी आपको देख ले, जो शायद आपके प्रयासों की तारीफ़ नहीं करेगा।

सुझाव : कर्मचारियों को ख़ुद से दूर करने के लिए, उन पर कूड़े के गोले फेंकें या उनके सिर पर क्रिटर ट्रैप लगाएँ ताकि वे आपको देख न पाएँ। अगर आप दिख जाते हैं, तो तेज़ी से आगे बढ़ें। नज़र से दूर जाने और पहचाने जाने से बचने के लिए आपके पास थोड़ा ही समय होगा।

निर्माता से मिलें : यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया के गेम-डिज़ाइन प्रोग्राम के छात्र, जिसमें ]WereCleaner के मुख्य निर्माता Charlie Heatherly भी शामिल हैं, कई तरह के इनोवेटिव इंडी गेम्स बनाते हैं। Thatgamecompany के संस्थापक (जो Journey और Sky: Children of the Light के लिए मशहूर हैं) ने भी USC गेम्स से अपनी शुरुआत की थी।