यह ऐप केवल Apple silicon वाले Mac पर उपलब्ध है।
उस पुराने लकड़ी की पुतले को भूल जाइए जिसका मक़सद सिर्फ़ असली इंसान बनाना था, क्योंकि Pinocchio की कहानी पर आधारित Lies of P का यह किरदार आपको एक अंधेरी काल्पनिक दुनिया के सफ़र पर ले जाएगा, और उसके पास एक चमकदार धातु की भुजा और एक विशाल तलवार है। जिनकी ज़रूरत आपको चिमनी स्वीप, 30 फ़ुट लंबे रोबोटिक पुलिस कॉन्स्टेबल और अन्य दुष्ट कठपुतलियों जैसे ख़तरनाक बॉसेस से निपटने के लिए पड़ेगी। कोई झूठ नहीं चलेगा!
Dark Souls और Bloodborne जैसे चुनौतीपूर्ण ऐक्शन गेम्स से प्रेरित, Krat के स्टीमपंक महानगर में घटित होता यह रोमांचक सफ़र तबीयत से आपके कौशलों को परखेगा। उन्मादी ऑटोमेटन्स के ख़िलाफ़ भयंकर लड़ाइयों के लिए बेहद तीव्र सजगता और बहुत सारी चालाकी की आवश्यकता होती है, लेकिन जब आप आख़िर में उन विशाल बॉट बॉसेस में से एक को स्क्रैप के ढेर में पहुँचाते हैं तो इसमें बहुत मज़ा आता है।
हमें यह क्यों पसंद है : Pinocchio की कहानी का यह डार्क पहलू काफ़ी दिलचस्प है। जब आप Krat की सड़कों, छतों और कारख़ानों से होते हुए अपनी लड़ाई लड़ते हैं, तो रास्ते में आपको लेखक Carlo Collodi के उपन्यास से प्रेरित कई दोस्त और दुश्मन मिलते हैं, जैसे Black Rabbits हत्यारे और ख़तरनाक Mad Donkey. आपको गाइड करने वाला रोबॉटिक क्रिकेट Gemini, आपके लालटेन में रहते हुए आपको सलाह, चेतावनियाँ देता है और कभी-कभार मज़ाक-मस्ती भी कर लेता है।
सुझाव : आपकी मकैनिकल भुजा पर बहुत सारे उपयोगी गैजेट लगाए जा सकते हैं, और आप अलग-अलग तरह के ब्लेड्स और हैंडल्स को मिलाकर कुछ विशिष्ट दुश्मनों के लिए उपयुक्त कस्टम हथियार भी बना सकते हैं। Krat की छतों पर, पिस्तौलधारी विरोधियों से लड़ रहे हैं? Puppet String अटैचमेंट का इस्तेमाल करके उन्हें उनके विनाश की ओर खींचें। या Electric Coil Stick के हेड को Greatsword of Fate के हैंडल के साथ जोड़कर एक ऐसा क्लब बनाएँ जो कठपुतलियों पर वार करने और हमलों को रोकने, दोनों में बहुत अच्छा हो।
निर्माता से मिलें : Lies of P को बनाया है दक्षिण कोरियाई डेवलपर Round8 Studio ने और पब्लिश किया है Neowiz ने। गेम के डाइरेक्टर Choi Ji-won, सोल्स-जैसी शैली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि टीम किसी परिचित और बहुप्रसिद्ध कहानी पर आधारित गेम बनाना चाहती थी, और उन्होंने Pinocchio को चुना क्योंकि इसके किरदार और घटनाएँ काफ़ी मनमोहक हैं।
इस ऐप की रेटिंग 17+ है, यानी इसमें आपत्तिजनक भाषा; कार्टून, फ़ैंटसी, या असली हिंसा; और वयस्क, डरावनी, या विचारोत्तेजक थीम हो सकती है जो 17 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सही नहीं हो सकती हैं।
