The Witness, एक अनोखा पज़ल-एडवेंचर गेम है जो चकरा देने वाली चुनौतियों से पूर्ण है, और हमें एक अद्भुत और हैरतअंगेज़ दुनिया में ले जाता है। हमने इस 60 घंटों से ज़्यादा लंबे गेम को ‘एडिटर्ज़ चौएस’ का ख़िताब इन वजहों से दिया है।
रहस्य
आप एक द्वीप पर अकेले हैं और आपके चारों ओर पहेलियों के इलेक्ट्रॉनिक पैनल हैं। आप समझ नहीं पा रहे कि आख़िर हो क्या रहा है? बस आगे बढ़ते जाएँ। रहस्यों को सुलझाने में ही इस खेल का मज़ा है।

सौंदर्य
झिलमिलाता फ़िरोज़ी पानी। शांत समुद्र-तट। चंचल पेड़-पौधे। The Witness की दुनिया जन्नत से कम नहीं—सिवाय उस ख़ौफ़नाक अंधकार और संदेह के, जो चारों तरफ़ फैला है।

आज़ादी
The Witness में कोई ट्युटोरियल, नक़्शा या ऑनस्क्रीन प्रॉम्प्ट नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे आप ध्यान से डिज़ाइन किए गए माहौल में चुनौतियों को पार करके बढ़ेंगे, आप इसे समझते जाएँगे। अगर आप अटक गए, तो डरने की बात नहीं। बस कोई और पहेली खेल लें। खोजबीन करने की आज़ादी से आपको अनुभव हासिल होता जाएगा।

अभिप्राय
जैसे-जैसे आप इस द्वीप की गहराइयों में उतरते जाएँगे, आपका सामना कुछ ऐसे पहेली पैनल से होगा जो आपको बेतुके लगें। पर आपको जल्द ही पता लग जाएगा कि उनकी स्थापना और डिज़ाइन के पीछे ख़ास सोच है, ये पेचीदा और अक्सर संबद्ध होते हैं। पता लगाएँ कि आप इस राज़ का पर्दाफ़ाश कर पाते हैं या नहीं।