अपना हुनर बढ़ाएँ

GRIS के राज़ अनलॉक करें

इन टिप्स की मदद से इस जादूई दुनिया का सफ़र तय करें।

GRIS एक गहरा, भावुक अनुभव है जो गेम ख़त्म होने के बाद भी बहुत समय तक आपके साथ रहेगा — यह उन कारणों में से एक हैं जिनकी वजह से हमने इसे 2019 Mac Game of the Year का ख़िताब दिया।

अगर आप इस ख़ूबसूरत दुनिया का सफ़र पहली बार तय कर रहे हैं — या आपको इसकी चुनौतियों, पज़ल और ट्विस्ट का सामना करने के लिए थोड़ी मदद चाहिए तो इन टिप्स को गाइड मानकर चलें। (चेतावनी : आगे कुछ स्पॉइलर्स हैं।)

मोमेन्टो क़ैद कर लें

GRIS के हमारे लक्ष्यों में से एक है मोमेन्टो नाम की रोशनी के पॉइंट खोजना। ज़ाहिर है कि इन्हें खोजना आसान नहीं है, पर आपको हर लेवल में बताया जाएगा कि उस लेवल में कितने मोमेन्टो छिपे हैं।

मददगार "मोमेन्टो ट्रैकर" पर नज़र रखें।

हर लेवल शुरू करने पर, आपको टेम्पल में एक बिंदुओं से घिरा चिन्ह दिखेंगा, जो मोमेन्टोस को दर्शाते हैं। इससे भी अच्छा यह है कि जब आप मोमेन्टो ढूँढ लेंगे तो वह बिंदु जगमगाने लगेगे जिसकी जगह लेवल में पहले आती है — इसलिए आपको फ़ौरन पता चल जाएगा अगर आपसे कोई मोमेन्टो छूट गया हो। यह मानो आपकी पर्सनल मोमेन्टो डायरी हो।

प्रो टिप : GRIS में सभी मोमेन्टो इक्ट्ठा करके मुख्य टेम्पल में एक गुप्त कमरा अनलॉक करें। (आप सभी दोस्तों को अपनी मोमेन्टो इक्ट्ठा करने की उपलब्धी के बारे में बताकर रौब भी जमा सकते हैं।)

गेम के म्यूज़िक को सुनें

लाल लेवल के रेतीले तूफ़ान बहुत बड़ी चुनौती पेश करते हैं, पर इस लेवल को पार करने के लिए कठोर हवाओं से ठोकर खाने से बचने का एक तरीक़ा है। रेतीले तूफ़ान की टाइमिंग गेम के म्यूज़िक से मेल खाती है, और ध्यान से सुनने पर आपको ध्वनि से पता चल जाएगा कि कब सुरक्षा की जगह ढूँढने का वक़्त है।

अगर गेम के टोन से मिले सुझाव काफ़ी नहीं हैं तो आस-पास देखें : तेज़ हवा चलने से पहले नन्हे चक्रियाँ घूमने लगेंगी।

आराम से खेलें

रेतीले तूफ़ान के बाद वाले लेवल में, सब्र का फल मीठा होगा : टेम्पल की ज़मीन को तोड़कर नीचे जाने के बजाए, दाईं तरफ़ जाकर प्लैटफ़ॉर्म पर एक छिपा मोमेन्टो देखें। (उस तक पहुँचने के लिए हवा का इस्तेमाल करें।)

फिर ज़मीन तोड़कर टेम्पल के नीचे जाएँ और ज़मीन पर रिफ़लेक्ट हो रही लड़की की जगह ढूँढें। मूर्तियों को खोजें, उनपर उछलने से वे खड़खड़ाने लगेंगी। तीनों तोड़ने पर आप “Anger” उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

दोस्त से मदद लें

एक बार जब आप हरे पेड़ों के लेवल पर पहुँच जाएँगे, तो नन्हे रोबोट से दोस्ती करने के लिए टहनियों से सेब तोड़ें। रोबोट को सभी टूटकर गिरे सेबों के पास ले जाने पर आप एक उपलब्धि हासिल करें। आसान, है न?

बेशक यह करना आसान नहीं होगा। एक सेब पेड़ के सुरंग में छिपा होगा —या बल्कि एक सुरंग के अंत में एक गड्ढे में। उस तक पहुँचने के लिए आपको अपने नन्हे दोस्त को गड्ढे में कूदने के लिए मनाना पड़ेगा।

माफ़ करना दोस्त! दिल पर मत लेना!

आप ऐसा "लीडर का पीछा करें" खेलने से कर पाएँगे : जब आप ऊपर चढ़ने के लिए पेड़ों पर कूदेंगे तो रोबोट आपके पीछे-पीछे कूदेगा। बाईं ओर चलते हुए सही वक़्त पर छलाँग लगाकर रोबोट गड्ढे में गिर जाएगा।

जब वह सेब हासिल हो जाए, तो दाईं ओर चलकर रोबोट को फिर अपने पीछे सुरक्षित तरह लगा लें।

चिड़ियों की तरह गाएँ

आख़िरी लेवल मोर के बारे में है। फिर से गाने की क़ाबिलियत हासिल करें (स्टार इकट्ठा करके) और उस क़ाबिलियत का इस्तेमाल पूरे लेवल में मोरों को जगाकर करें। सभी मोर ढूँढने पर आपको एक और उपलब्धि मिलेगी।

लेकिन कब गाना है, यह समझना आसान नहीं है। उन चिड़ियों पर नज़र रखें जो बाक़ी चिड़ियों से थोड़ी बड़ी हों, नज़र आने पर गाना शुरू करें और चिड़िया अपने पंख फैला लेगी।

स्वीकृति पाएँ

आख़िरी लेवल पार करने पर आप एक आख़िरी सीक्वेंस अनलॉक करेंगे, जिसमें आप काले कीचड़ जैसे समुद्र से बचकर निकलेंगे और एक दैत्य की टूटी हुई मूर्ती पर चढ़ेंगे।

चढ़ाई करते हुए, स्लैब पर बंद फूलों से घिरी छोटी मूर्तियों को नज़र में रखें। GRIS में ख़ुद को आख़िरी बार स्वीकार कराने के लिए इस मूर्ती के लिए गाएँ।