हमारे मनपसंद गेम्स

अपने लोगों को सुरक्षित रखें!

Arco के अनोखे बैटल्स में मॉन्स्टर्स और उपनिवेशियों से लड़ें।

भूले हुए देवताओं के सम्मान में पूरे लैंडस्केप पर मंदिर हैं। लामाओं पर सवार होकर लोग इधर-उधर भागते हैं। Arco के शानदार पिक्सेल-आर्ट परिदृश्यों के साथ, आप एक जादुई मेसोअमेरिका में पहुँच जाते हैं जहाँ हर फै़सला मायने रखता है।

एक स्वदेशी सर्वाइवर के रूप में, आप कड़े, टर्न-बेस्ड टैक्टिकल बैटल्स में सिर्फ़ अपने पारंपरिक धनुष, आर्को का उपयोग करके, लालची नवागंतुकों के शक्तिशाली हथियारों का सामना करेंगे।

हमें यह क्यों पसंद है : युद्ध पर नया मोड़। आप और आपके दुश्मन दोनों एक ही समय पर चलते हैं, इसलिए आपको अपनी चाल चलते समय उनकी संभावित चालों पर विचार करना चाहिए। लैंडस्केप में तेज़ी से दौड़ना और भूखी छिपकलियों और डरावने गिरोहों पर चाकू फेंकना जैसे नए कौशलों में महारत हासिल करके आप एक सच्चे महान हीरो की तरह महसूस करेंगे।

Arco के अद्भुत बैकड्रॉप्स, पिक्सेल-आर्ट फ़ॉर्म में इम्प्रेशनिज़्म की भावना पैदा करते हैं।

सुझाव : किसी पर हमला करते हुए सावधानी बरतें! अगर आप कोई गलत फै़सला लेते हैं—जैसे कि, अनजान यात्रियों पर हमला करना, जो अजनबियों के बीच घबरा गए थे—तो आपको युद्ध के दौरान अपराध बोध का अहसास होता रहेगा (विशेष रूप से कहें तो परेशान करने वाले भूतों का)।

आस-पास के माहौल का पूरा फ़ायदा उठाएँ, ख़ास तौर पर तब जब आस-पास विस्फोटक कैक्टस हों!

निर्माता से मिलें : Arco के वैश्विक विकास का नेतृत्व पोलिश पिक्सेल कलाकार Franek Nowotniak, ऑस्ट्रेलियाई गेम डेवलपर Max Cahill, स्पेनिश संगीतकार और साउंड डिज़ाइनर José Ramón “Bibiki” García और मैक्सिकन गेम्स इंडस्ट्री के अनुभवी Antonio “Fáyer” Uribe ने किया। गेम के पब्लिशर, Panic, समीक्षकों द्वारा सराहे गए इंडी गेम्स, Thank Goodness You’re Here!, Untitled Goose Game और Firewatch बनाने के लिए मशहूर हैं।