APPLE ARCADE

पृथ्वी दिवस पर खेलें

इन Apple Arcade गेम्स में ग्रह को बचाएँ।

हमें सुदूर ग्रहों को एक्स्प्लोर करना बेहद पसंद है, लेकिन अक्सर हम अपने पसंदीदा वीडियो गेम्स का अनुभव यहीं पृथ्वी पर लेते हैं। पृथ्वी दिवस के अवसर पर, इन Apple Arcade गेम्स के साथ प्रकृति में खो जाएँ।


Gibbon के रंग-बिरंगे जंगलों में ख़तरा हर जगह है।

Gibbon: Beyond the Trees

इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले Apple Design Award विजेता अड्वेंचर में, हरे-भरे Borneo वर्षा वनों में एक गिबन के रूप में पेड़ों पर इधर से उधर झूलें। यहाँ ख़ुद को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करते हुए, आप उन ख़तरों को महसूस कर सकेंगे जिनका सामना इंसानों की वजह से स्थानीय प्रजातियों, पर्यावरण और मूल निवासियों को करना पड़ता है।


Alba में एक उभरते संरक्षणवादी की भूमिका निभाएँ।

Alba: A Wildlife Adventure

पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने वाला यह अड्वेंचर गेम मुख्यतः प्राकृतिक सुंदरता और इसे संरक्षित करने में सहयोग देने के बारे में है। एक बहादुर 11 वर्षीय हीरो के रूप में, आप वनस्पतियों और जीवों की तस्वीरें लेंगे, कचरा साफ़ करेंगे और एक चालाक होटल डेवलपर की महत्वाकांक्षी योजनाओं का विरोध करने के लिए लोगों के सिग्नेचर्स इकट्ठा करेंगे।


मैच करें और बाग़ीचों को हरा-भरा करें।

Garden Tails: Match and Grow

इस सुंदर मैच-3 पज़लर में आपके बाग़ीचों ने बेहद अच्छे दिन देखे हैं। ख़ूबसूरत डेज़ी और एशियाई लिली के पौधे लगाकर और ख़रगोशों व अन्य वन्यजीवों को उनके निवासों की ओर फिर से आकर्षित करके इन बाग़ीचों की शोभा वापस लाएँ। जंगली घास से भरे इस उपेक्षित क्षेत्र को एक जीते-जागते जीवमंडल में बदलता देखकर आप चकित रह जाएँगे।


और बहुत कुछ!

Cityscapes: Sim Builder में स्वच्छ ऊर्जा और कम प्रदूषण से युक्त पर्यावरण-हितैषी शहर बसाएँ और प्यारे लाइफ़ सिम Hello Kitty Island Adventure तथा Tamagotchi Adventure Kingdom में रिसाइक्लिंग करना न भूलें। इन बेहतरीन गेम्स में पर्यावरण से जुड़ा कोई प्रयास बहुत छोटा या बहुत बड़ा नहीं है।