आपको जादुई तरीक़े से एक अद्भुत काल्पनिक दुनिया में पहुँचाया गया है, जहाँ आप दूर के जंगल के ऊपर लटकी हुई एक विशाल तलवार देखते हैं। इसका क्या मतलब है? Afterplace में निर्देशों से जुड़ा कोई मैप या खोजों को पूरा करने की कोई सूची नहीं दी गई है। रेट्रो शैली वाले इस दिलचस्प अड्वेंचर में जवाब पाने का बस एक ही तरीक़ा है, खोज शुरू करें!
हमें यह क्यों पसंद है : खोज का अहसास। जंगल में एक गुप्त रास्ता आपको ऐसे खंडहरों तक ले जा सकता है, जिनकी रखवाली डरावने गोलम और चालाक जादूगर करते हैं। पढ़ने योग्य किताबों की ढेरों पंक्तियाँ और दूसरी दुनिया की डरावनी चीज़ों की एक विशाल, बहुमंज़िला लाइब्रेरी यहाँ मौजूद है। इस रहस्यमय क्षेत्र की पहेलियों को सुलझाना, इसके प्यारे निवासियों से मिलना और इसके विचित्र दुश्मनों से मुक़ाबला करना हमेशा ख़ुशी देता है।

सुझाव : क्या आप कहीं फँस गए हैं? उन क्षेत्रों में वापस जाएँ जहाँ आप पहले जा चुके हैं और छिपे हुए रास्तों के संकेत खोजें, जैसे कि पेड़ों की छतरी में दांतेदार छेद जहाँ पर आपको एक गुप्त रास्ते का सुराग़ मिल सकता है। अपने होम बेस पर वापस जाने के लिए, नींद लाने वाली थोड़ी चाय पिएँ, या बस लड़ाई हार जाएँ!
निर्माता से मिलें : ऑस्टिन, टेक्सस में रहने वाले इंडी डेवलपर Evan Kice ग्यारह साल की उम्र से ही गेम्स बना रहे हैं। उन्हें हमेशा से ही गुप्त और खोज से जुड़े ड्वेंचर गेम्स पसंद थे। और इसलिए उन्हें इस बात की ख़ुशी थी कि आख़िरकार वे अपना ख़ुद का एड्वेंचर गेम, Afterplace बना पा रहे थे।, जिसके वे एकमात्र डिज़ाइनर, प्रोग्रामर और कलाकार थे।