इसे फिर से जानें

Firewatch के रहस्य को जानने का साहस दिखाएँ

सुनसान आग के टावर में आप बिलकुल अकेले? समझ गए न?

ज़रा Wyoming के सुनसान जंगलों के हैरतअंगेज़ नज़ारों के बारे में सोचिए और महसूस करने की कोशिश कीजिए उस अकेलेपन को जो आपको तब घेर लेता है, जब आप किसी शानदार जंगल को बचाने के लिए अपना सबकुछ पीछे छोड़ देते हैं। Firewatch ने अपने गज़ब के दृश्यों और डायलॉग पर पूरा ध्यान देने वाले गेमप्ले में इस एहसास को बख़ूबी क़ैद किया है। इस अकसर डरावने रहस्य में एक नया पेशा और ज़िन्दगी जीने का तरीक़ा जल्द ही एक कभी न भूलने वाले, बार-बार याद आने वाले कारनामे में बदल जाता है।

अपने शानदार बाहर देख सकने वाले नियुक्त टॉवर में कुछ ज़्यादा ही आराम से न रहें।

Firewatch में फ़र्स्ट-पर्सन का नज़रिया अपनाया गया है, लेकिन इस गेम का पूरा ध्यान लड़ाईयों पर ही टिका हुआ नहीं है। बल्कि आपको इसमें अपने सुपरवाइज़र के साथ वॉकी-टॉकी पर गप्पें लड़ाते हुए आग से ख़बरदार रहने के लिए जंगली इलाकों और कैंप साइट्स की छानबीन करनी होगी।

इन निजी एक-दूसरे की बातचीत के दौरान आप उनके सवालों का जवाब किस ढंग से देते हैं—अगर आप जवाब देना चाहें तो—यह आपके साथ उनके रिश्ते और आख़िरकार खेल की चाल में बदलाव लाएगा। वैसे आपके पास इंसानों से संपर्क के नाम पर सिर्फ़ इसी हवाई बातचीत का सहारा है।

हाथ में वॉकी-टॉकी के साथ, आप फ़र्स्ट-पर्सन के दृष्टिकोण से दृश्यों को एक्सप्लोर करेंगे।

इसमें नज़र आने वाले लैंडस्केप्स का आधार शोशोन नैशनल फ़ॉरेस्ट थे, जिन्हें शानदार नैशनल पार्क सर्विस के विज्ञापनों की याद दिलाने वाली दृश्य शैली के साथ दोबारा रचा गया है। हल्के रंगों के उपयोग से इस गेम को इसका ट्रेडमार्क रंग-रूप दिया गया है।

गेम का स्टोरी मोड पूरा कर लेने के बाद, डेवलपर Campo Santo ने बेहद ध्यान से Free Roam मोड में जो आँखें चौंधियानेवाली दुनिया बनाई है, उसे एक्सप्लोर करें। और हमारा दावा है कि आप अपनी अगली छुट्टियाँ Wyoming के जंगलों में बिताने के लिए बेताब हो उठेंगे।