हम ये खेल रहे हैं

Aliens Attack in Elex II

इस RPG में एक तबाह दुनिया को फिर लड़ने को प्रेरित करें।

बेरहम एलियन्स प्रलय के बाद Magalan के ग्रह को बदलने की साज़िश रच रहे हैं। आपको उन्हें रोकना होगा! Elex II के हीरो Jax के रूप में आप फ़ैन्टसी और साइ-फ़ाइ को एक साथ लाते एक ख़ूबसूरत ओपन वर्ल्ड में घूमेंगे और लड़ेंगे।

यह RPG ऐक्शन से भरपूर है। दैत्यों, डाइनोसॉर्स और आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकों से जूझते हुए तलवारें, लेज़र राइफ़ल्स और दूसरे अद्भुत हथियारों का इस्तेमाल करें। आप एक भारी-भरकम हथौड़ा चलाने वाले महा-शक्तिशाली योद्धा बनेंगे, या विद्रोही रोबॉट-मानवों पर आग के गोले चलाते एक होशियार जादूगर? अपने ऐट्रिब्यूट्स बढ़ाएँ और अपने कैरेक्टर को मनमाफ़िक रूप दें।

शानदार नज़ारों का आनंद लें, फिर अपने भरोसेमंद जेटपैक की मदद से एक पहाड़ी से उड़ान भरें।

हमें यह क्यों पसंद है : आप इसमें उड़ भी सकते हैं! Jax के जेटपैक की मदद से Elex II की विशाल और विस्तृत दुनिया को एक्स्प्लोर करें। यहाँ वीरान खंडहरों से लेकर चहल-पहल भरे शहरों तक देखने के लिए बहुत कुछ है। उस उजाड़ लुकआउट टावर में क्या-क्या आइटम्स मिल सकते हैं? उड़कर जाएँ और ख़ुद ही देख लें! इसके अलावा, तेज़ी से उड़ने और ज़्यादा देर तक मँडराने के लिए आपका जेटपैक अपग्रेड भी हो सकता है।

सुझाव : अगर आपको किसी दुश्मन के हेल्थ बार के साथ एक खोपड़ी दिखती है, तो एक भीषण, ख़तरनाक लड़ाई के लिए कमर कस लें। बेहतर यही होगा कि पीछे हटकर लेवल अप करें, ज़्यादा ताक़तवर गियर पाएँ और फिर लड़ाई के लिए लौटें। (अगर तीन खोपड़ियाँ हों, तो जान लें कि आपके हथियार बेअसर रहेंगे। सिर पर पैर रखकर भाग लें तो अच्छा होगा!)

इस बदमाश Drakon को सबक़ सिखाना ही पड़ेगा। हथौड़ा इस्तेमाल करने का वक़्त है!

निर्माता से मिलें : जर्मन डेवलपर Piranha Bytes की प्रयोगात्मक टीम ऐसे बड़े-बड़े गेम्स बनाने के लिए मशहूर है जिनमें दिलचस्प कथानक दुनियाएँ फ़ीचर होती हैं। उन्होंने Gothic और Risen फ़्रैन्चाइज़, साथ ही ओरिजनल Elex (Elex II की घटनाओं से छह साल पहले की कहानी पर आधारित) जैसे गेम्स बनाए हैं।

इस ऐप को 17+ रेट किया गया है, अर्थात इसमें अभद्र भाषा; कार्टून, फ़ैन्टसी या असली दिखने वाली हिंसा; और वयस्क, डरावनी या कामुक थीम्स का इस्तेमाल किया गया हो सकता है, जो 17 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।