फ़ीचर्ड गेम

ताक़त या नैतिकता?

Frostpunk की सर्द दुविधाएँ दोनों की जाँच करेंगी।

Frostpunk में प्रलय के बाद आउटपोस्ट का संरक्षण करना ही केवल आपका संघर्ष नहीं है। शहर बनाने वाले इस गेम में आगे बढ़ने के साथ ही आप अपने अंतर्मन के साथ भी जूझते हैं।

पर्यावरण की आपदाओं के कारण दुनिया अनंत समय के लिए ठण्ड में डूब गई है, लेकिन आपने एक बड़ी सी भाँप की भट्टी ढूँढ ली है, जहाँ से आपकी आउटपोस्ट के लिए गर्मी और ऊर्जा मिल सकती है। लेकिन उस भट्टी से काम लेने के लिए आपको संसाधनों की उपज के लिए लोगों को भेजने का ख़तरा लेना पड़ेगा। उसके बाद, निर्माण करें जिससे संसाधनों को आपूर्ति में बदला जा सके।

ज़बरदस्त नज़ारे और अशुभ सा संगीत एकदम सटीक माहौल बनाते हैं। आप सारे एलिमेंट के ख़िलाफ़ हैं!

आपके शहर में इकठ्ठा हुए आदमी, औरतें और बच्चे उतने ही ज़रूरी हैं जितने उनकी उपज वाले कच्चे माल – और उनमें ख़ुद के बचाव का स्वभाव है। बहुत सारे बुरे लगने वाले आदेश देकर देखें, वे सब विद्रोह कर देंगे। लेकिन, कड़ाई न करने से शहर ख़त्म हो सकता है।

इसमें संतुलन कैसे करें? नियमों की किताब पर निर्भर करेगा। 24 घंटों के काम की शिफ़्ट ज़रूरी करके और हर बार खाने में सूप देना (यह अधिक लोगों को खाना देता है!) बहुत ख़राब लग सकता है, लेकिन इससे शहर चलता रहेगा। आपदा के समय समुदाय को चलाते रहने के लिए आप अधिक व्यापक चीज़ों को ज़रूरी बनाएँगे जो सुरक्षा से लेकर लोगों की पूजा-पाठ के तरीक़ों पर भी असर डालेंगी।

समझदारी से चुनें, और आपको अपनी जनता का सहयोग मिलेगा – और सबके बचे रहने का बेहतर मौक़ा भी मिलेगा!