Austin किसी आम वीडियो गेम हीरो की तरह नहीं है। बो टाई पहनने वाला यह बटलर जब अपने माता-पिता के साथ रहने लगता है, तो वह उनके धूल से भरे, पुराने मकान को बिल्कुल नया जैसा बनाने की ठान लेता है। इस मकान को फिर से सजा-सँवारकर एक ख़ूबसूरत मैंशन में बदलने के लिए दिलचस्प मैच-3 पज़ल्स सुलझाएँ।
हमें क्या पसंद है : इतने बड़े मैंशन को अपनी पसंद से सजाना। वॉलपेपर, सोफ़ा, बुकशेल्फ़, ऐक्वेरियम—हर अपग्रेड कई विकल्पों के साथ आता है। इनकी मदद से आप अपनी मर्ज़ी से जितना चाहें उतना पुराना या नया स्टाइल चुन सकते हैं। अनलॉक करने के लिए कई हिस्से हैं (जिसमें एक बोटहाउस और एक बड़ा सा अहाता भी शामिल है) और अपनी इन ख़ासियतों के साथ Homescapes आपके डिज़ाइन कौशल की कड़ी परीक्षा लेगा।

सुझाव : हर काम के लिए सही पॉवर-अप चुनें! पेपर प्लेन ऐसे पीस हटाने के लिए बढ़िया है जिसका आस-पास कोई मैच मौजूद न हो; पूरी लाइन हटाने वाले Rockets को बड़ी बाधाओं के लिए बचाकर रखें। क्या पूरा बोर्ड ही साफ़ करना है? दो Rainbow Balls बनाएँ उन्हें आपस में मैच करें!

निर्माता का परिचय : Fishdom और Gardenscapes जैसे मैच-3 हिट गेम्स के लिए मशहूर पज़ल्स बनाने में माहिर Playrix की शुरुआत 2004 में दो भाइयों, Dmitry और Igor Bukhman ने की थी।