

ये समावेशी गेम्स खेलें
जानें कि LGBTQ+ किरदार इन कहानियों में कैसे रंग भरते हैं।
ये हैं कुछ शानदार गेम्स जिन्होंने LGBTQ+ किरदारों और थीम्स को शामिल करके एक नया चलन शुरू किया है।
यह ज़रूरी नहीं कि सभी गेम्स हर डिवाइस के लिए उपलब्ध हों।
टीन ड्रामा

ज़िंदगी पेचीदा, ख़ुशनुमा, डरावनी…और यक़ीनन बहुत अजीब होती है। ख़ास तौर पर जब आप एक 16 साल की लड़की हों और घरेलू परेशानियों, बातूनी दोस्तों की सोहबत और अपनी युवा ज़िंदगी की सबसे अहम दोस्ती के दौर से गुज़र रही हों। कहानी पर आधारित अड्वेंचर Life Is Strange: Before the Storm ज़्यादा सोचे-समझे बिना चुने गए विकल्पों और मन को झकझोर देने वाली नैतिक दुविधाओं, दोनों के ज़रिए किशोरावस्था की विद्रोही मानसिकता की बड़ी जज़्बाती कहानी सुनाता है।
मन की शक्ति

Psychonauts 2 के कैरेक्टर्स के दिमाग़ में गहरी पैठ करते हुए अद्भुत नए प्लेटफ़ॉर्मिंग लेवल्स क्लियर करें। ख़तरनाक भूल-भुलैया और विचित्र सपनों जैसी अवस्थाओं से गुज़रते हुए, आप एक लंबे समय से बिछड़े समलिंगी प्रेमियों का दोबारा मिलन कराएँगे, मानसिक पहेलियाँ सुलझाएँगे और अपने अंतर्मन की गहराई में छिपे सदमों के राक्षसी रूप से मुक़ाबला करेंगे।
संभावनाओं का असीम संसार

चकित कर देने वाले कई अलग-अलग तरह के सूपरहीरोज़ और विलेन्स के साथ, Marvel SNAP सही मायनों में हर Marvel फ़ैन के लिए बनाया गया एक बढ़िया प्रतिस्पर्धी कार्ड बैटलिंग गेम है। हो सके, तो Angela और Sera को भी अपने डेक में शामिल करके देखें, एक ऐसी जोड़ी जो आपको Hel तक ले जाकर वापस ला सकती हैं!
अंतरिक्षीय अभियान

सबकॉन्ट्रैक्टर Amitjyoti “Amy” Ferrier के रूप में, आपको यह पता लगाना है कि स्पेस स्टेशन Tacoma के छह सदस्यों के दल के साथ आख़िर हुआ क्या है। बरामद हुए AI डेटा और दूसरी वस्तुओं की छानबीन करते हुए आपको जन्मदिन की पार्टी वाली टोपियों से लेकर इस विविधता से भरे दल और उनकी प्यारी बिल्ली Margaret Catwood की स्पेस स्टेशन पर गतिविधियों की 3D रिकॉर्डिंग तक सब कुछ मिलता है।
विचारों के लिए ख़ुराक

इस अजीबो-ग़रीब आइलैंड अड्वेंचर गेम Bugsnax में मौजूद रंग-बिरंगे कैरेक्टर्स का कुकीज़, फ़्राइज़, हॉट डॉग्स और अन्य ज़ायक़ेदार चीज़ों की दावत उड़ाकर नए अंग पैदा कर लेना बिलकुल आम बात है। हमें यक़ीन है हर जेंडर और लैंगिकता (तथा स्वाद!) से ताल्लुक़ रखने वाले कैरेक्टर्स से बनी यह कम्यूनिटी आपका दिल जीत लेगी।
समानुभूति
आपको अभी-अभी मिला यह फ़ोन किसका है? क्या वे सचमुच कोई सुराग़ छोड़े बिना ग़ायब हो गए हैं? A Normal Lost Phone में सुराग़ों की खोज करते हुए आप एक ट्रांस किशोर की निजी बातचीत देखेंगे और उनके भीतरी संघर्ष को पूरी संवेदनशीलता और स्पष्टता से जानेंगे।
समय की आँच में तपी कहानियाँ

Disco Elysium में आप एक जासूस हैं जिसका समय ख़राब चल रहा है। लेकिन अपने आप में अंधेरे रहस्यों से भरा यह गेम ख़ूबसूरत दृश्यों और स्मार्ट, तालमेल बिठाते संवादों से सजा है। गेम के शहर की तरह ही इसके कैरेक्टर्स भी बेहद शोख़ हैं, जिनकी अपनी अलग मान्यताएँ, नैतिकताएँ और सेक्शुएलिटीज़ हैं। यहाँ लोगों को ही बोलने दें और आप सुनते रहें, क्या पता कौनसी अनमोल जानकारी मिल जाए।
एक अलौकिक अड्वेंचर

“हमारे पास पुरुषों से प्यार करने वाले पुरुषों से, या महिलाओं से प्यार करने वाली महिलाओं से डरने की कोई वजह नहीं है,” कहना है Kian Alvane का, जो उन तीन कैरेक्टर्स में से एक हैं जिन्हें आप Dreamfall Chapters में खेल सकते हैं। उन्हें जानें और उन जगहों को भी जानें जहाँ वे यात्रा करते हैं : एक साइबरपंक शहर, एक जादुई आयाम और इन दुनियाओं के बीच की जगह।
पारिवारिक संबंध
Gone Home में, अपने बचपन के घर जाना एक रोमांचक, राज़ भरा सफ़र बन जाता है। उम्र के पड़ाव पार कर वयस्क होने की इस गाथा में अपने परिवार के राज़ उजागर करें। यह इंटरैक्टिव कथानक और वॉइस ऐक्टिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है।