रेटेड 17+

Resident Evil Village — अब Mac पर भी!

डरावने गाँव के राक्षस और रहस्य आपके इंतज़ार में हैं।

यह ऐप केवल Apple silicon वाले Mac पर उपलब्ध है।

क्या आप दिल दहलाने वाला डरावना-सा कुछ करना चाहते हैं? तो तुरंत Resident Evil Village का रुख़ करने के लिए तैयार हो जाएँ। यह डार्क हॉरर अड्वेंचर आपके हीरो Ethan Winters को पूर्वी यूरोप के घने जंगलों में एक ख़ौफ़नाक शहर में अपनी बच्ची को खोजने भेजता है, जो किडनैप हो गई है। चिल्लाते हुए भेड़ियों, चीखने की आवाज़ों और घातक, चमकते राक्षसों से भरी दुनिया में क़दम रखते हुए हथियार ज़रूर इकट्ठा कर लें। यह जगह इतनी भयावह है कि शायद आपको राक्षसों के डर से बिस्तर के नीचे छिपना पड़े।

Resident Evil सीरीज़ में ख़ास आठवीं एंट्री के रूप में, Village में पिछले भागों के कई अंश लिए गए हैं, लेकिन जो खिलाड़ी इस गेम सीरीज़ में नए भी हैं उन्हें भी इस ख़तरनाक गाँव के रोमांच और डर के माहौल में बहुत मज़ा आएगा।

हमें क्या पसंद है : इस गेम में विज़ुअल्स का बड़ी सुंदरता से इस्तेमाल किया गया है। बड़े से गॉथिक महल से लेकर खंडहर हो चुके विशाल कारख़ानों तक, गेम में हर एक स्थान को अचंभित करने वाली बारीक़ियों के साथ और डरावना बनाया गया है। गेम में जब एक बड़े-बड़े पंजों वाली 7 फ़ुट लंबी वैंपायर Lady Dimitrescu आपका पीछा कर रही होती है, तब आप Metal 3 के MetalFX अपस्केलिंग फ़ीचर को चालू करके Village के विज़ुअल्स को भयानक के साथ-साथ सुविधाजनक भी बना सकते हैं। किसे पता था कि ख़ौफ़ इतना बढ़िया लग सकता है?

क्या आप बेहद ख़ूबसूरत, पर भयानक Resident Evil Village की भयावहता का सामना कर सकते हैं?

सुझाव : आपके मैप पर जितने भी लाल रंग वाले स्थान हैं, वे बताते हैं कि उन स्थानों पर अभी भी कुछ आइटम छिपे हैं या कई रहस्य अभी भी वहाँ दबे हुए हैं, जिन्हें आपको खोजना चाहिए; जैसे एक फूलदान जिसको तोड़ने पर आपको बारूद मिल सकता है या लटकते हुए उस पिंजरे को शूट करके आपको कैश मिल सकता है। थोड़ा ध्यान से देखें! अगर वह स्थान नीला हो जाता है, तो इसका मतलब आपने वहाँ की सारी चीज़ें ढूँढ ली हैं। अगर आप कभी ऐसे दरवाज़े के सामने आ जाएँ, जिसको खोलना आपको कठिन लग रहा है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपको गेम में समय-समय पर उन दरवाज़ों की सही चाबी मिल जाएगी।

निर्माता से मिलें : जापान के वीडियो-गेम उद्योग की दिग्गज कंपनी Capcom ने कई बड़ी-बड़ी फ़्रेंचाइज़ी बनाई हैं, जिनमें Resident Evil, Street Fighter और Mega Man जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 2017 के Resident Evil 7: Biohazard के बाद Resident Evil Village सीरीज़ का दूसरा सबसे शानदार गेम है जो ख़ौफ़नाक फ़र्स्ट पर्सन पर्सपेक्टिव इस्तेमाल करता है।

यह ऐप 17+ रेटिंग का है, अर्थात इसमें अपमानजनक भाषा; कार्टून, फ़ैंटसी या वास्तविक-जैसी हिंसा; और वयस्क, डरावनी, या द्विअर्थी थीम हो सकते हैं जो 17 से कम आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त न हों।