नया गेम

Dead Island 2: लाइट, कैमरा, हमला!

L.A. में ज़ॉम्बीज़ का अपने अंदाज़ में सफ़ाया करें।

धूप, पाम ट्रीज़ और सड़ते-गलते सेलिब्रिटीज़ : HELL-A में आपका स्वागत है! Dead Island 2 आपको ओरिजिनल गेम के 15 साल बाद के दौर में ले जाता है। गंभीर माहौल में पनपती ज़ॉम्बीज़ की मज़ेदार दुनिया की पृष्ठभूमि लॉस एंजेलिस में सेट की गई है और चमचमाती कोठियों तथा विशाल साउंड स्टेजेज़ वाला यह शहर क्वारंटीन की स्थिति में है।

L.A. को जीती-जागती हॉरर मूवी में बदल देने वाली महामारी के रहस्य उजागर करते हुए, धूमिल होते फ़िल्मी सितारों और अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले इन्फ़्लुएंसर्स से मिलें। ज़िंदा लाशों से लड़ने के लिए बिजली का झटका देने वाले गॉल्फ़ क्लब्स, आग लगाने वाली नेल गन्स जैसे अजीबो-ग़रीब हथियार तैयार करें या फिर सूपरनैचुरल स्किल्स का प्रदर्शन करें, जैसे कि ग्राउंड पाउंड, जो क़रीब मौजूद दुश्मनों को कुचलकर रख देता है। इसके अलावा, प्यारे-प्यारे नए लुक्स के साथ, ज़ॉम्बीज़ का सफ़ाया करने वाले योद्धा के रूप में अपनी पोशाक अपडेट करना न भूलें। जब दुनिया का अंत क़रीब हो, तो क्यों न सज-धजकर स्टाइल से बाहर निकला जाए!

प्रलय के बाद के लॉस ऐंजलस का यह नज़ारा किसी भी टूरिस्ट ब्रोशर में देखने को नहीं मिलेगा।

हमें यह क्यों पसंद है : यह गेम ज़ॉम्बीज़ का हास्यास्पद ढंग से सफ़ाया करने के विचित्र तरीक़ों से भरा पड़ा है। आप किसी कार की बैटरी को पानी से भरे पूल में फेंक सकते हैं और फिर किसी ज़ॉम्बी को धक्के से पूल में गिराकर उसे मौत के घाट उतार सकते हैं या फिर आप आप किसी ज़ॉम्बी को मांस का लालच देकर उसे छत के ऊपर बुला सकते हैं, फिर शूरीकेन से सधा हुआ निशाना लगाकर उसके हाथ-पैर काट सकते हैं और फिर अपने दुश्मन को छत से नीचे गिरा सकते हैं। यहाँ क़हर बरसाने के मामले में आपकी मनमानी चलेगी!

सुझाव : Bel-Air में सेट किए गए #Clickbait साइड मिशन में, ऊपरी दाएँ कोने में मौजूद लक्ष्यों पर नज़र रखें। इन्फ़्लुएंसर Amanda Styles चाहती है कि आप छह ज़ॉम्बीज़ को किक मारकर कोठी की छत से नीचे गिरा दें, हथियारों से 12 अन्य ज़ॉम्बीज़ के अंग काट दें, फिर छह अन्य ज़ॉम्बीज़ को आग के हवाले कर दें। जी हाँ, आपको इसी क्रम में आगे बढ़ना होगा। आख़िरी चरण पूरा करने के लिए, जेरी कैन्स का इस्तेमाल करें, जो आपको आसानी से यहाँ-वहाँ पड़े मिल जाएँगे या फिर बस अपने दुश्मनों को पूल के किनारे मौजूद फ़ायर पिट्स में झोंक दें।

जॉम्बीज़ से भरी प्रलय के बाद की इस दुनिया में आपको हर तरह के लोग मिलेंगे—और उनमें से कुछ आपके पक्के साथी बन जाएँगे।

निर्माता से मिलें : Dead Island 2 को Dambuster Studios ने डेवलप किया था, जो इंग्लैंड के नॉटिंगहैम शहर में स्थित पब्लिशर, Deep Silver का हिस्सा है। साल 2014 में जब Dambuster की स्थापना हुई थी, तब इसमें निष्क्रिय हो चुके डेवलपर, Crytek UK के कई कर्मचारी थे।

इस गेम में वयस्क कॉन्टेंट है, इसलिए हो सकता है यह 17 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त न हो।