हमारे मनपसंद गेम्स

Marvel SNAP

पसंदीदा हीरो (और विलेन) के साथ तेज़ रफ़्तार मुक़ाबले।

क्या आप ऐसे सभी सुपरहीरोज़ को जानते हैं जिनके नाम के साथ Marvel जुड़ा हो? क्या आपने कभी Star-Lord या Groot को उनके प्यारे नन्हे-मुन्ने रूप में देखा है? Marvel SNAP में आप 200 अलग-अलग Marvel कैरेक्टर्स का कार्ड डेक बना सकते हैं और उनमें से हर एक के वैरिएंट इकट्ठा कर अपना सुपरहीरो का सपना जी सकते हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : Marvel SNAP तेज़-गति वाला और सीखने में आसान है। छह बारियों वाला हर मैच खेलने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन आप अपने डेक में स्किल्स का कॉम्बिनेशन बनाकर सबसे ज़्यादा पावर पा सकते हैं। हर मैच तीन अलग-अलग लोकेशन पर खेला जाता है। इनमें से कुछ आपके कार्ड्स की Energy Cost सीमित कर देंगे, जबकि अन्य हर लोकेशन पर एक 1-पावर कार्ड जोड़ देंगे या खेले जाने वाले राउंड्स की संख्या बदल देंगे। अब तैयार हो जाएँ और तीन में से दो लोकेशन्स पर कब्ज़ा करके मैच जीतें।

आपके मैचों की लोकेशन से बाज़ी पलट सकती है

सुझाव : हो सकता है शुरू में आपको ज़्यादा कार्ड्स का ऐक्सेस न मिले और लोकेशन प्रतिबंध के कारण आप कुछ कैरेक्टर्स के साथ न खेल पाएँ। थोड़ी सुविधा के लिए, अपने डेक में कम Energy Cost वाले कार्ड्स अवश्य रखें। सोचिए यदि आपके पास किसी मैच में केवल 4-Energy Cost या इससे अधिक वाले कार्ड हों और प्रतिबंध के कारण आप केवल 3-Energy Cost या उससे कम के कैरेक्टर खेल सकते हों, तो आप मुसीबत में पड़ जाएँगे।

निर्माता से मिलें : Marvel SNAP के मज़ेदार और स्ट्रैटेजी वाले गेमप्ले को पेश किया है स्टार्ट-अप गेम स्टूडियो Second Dinner ने। इसके चीफ़ डेवलपमेंट ऑफ़िसर Ben Brode, Hearthstone के भी गेम डायरेक्टर रह चुके हैं। इनके मुताबिक़, डिज़ाइन टीम ने मैचों का अधिकतम समय पाँच मिनट रखा है ताकि खिलाड़ियों को प्रतिद्वंद्वी के इंतज़ार में खाली न बैठना पड़े।