रोमांच से भरपूर, Asphalt Legends में आप कुछ ऐसी ट्रिक्स आज़माकर देख सकते हैं, जिन्हें आपने अब तक कुछ रेसिंग गेम्स में देखा होगा। यहाँ कुशल ड्राइवर्स द्वारा किए जाने वाले अद्भुत करतबों की एक झलक है।
घुमाएँ और हमला करें
फ़िनिश लाइन पर सबसे पहले पहुँचने के लिए कभी-कभी आपको अपने दुश्मनों को दौड़ से बाहर करना होता है। इसलिए अपने प्रतिद्वंदी के पास से धीरे-धीरे एक-एक कदम बढ़ाकर आगे निकलें और 360 डिग्री स्पिन के लिए, डाउन ऐरो कुंजी को दो बार दबाएँ (कंट्रोलर पर, बाएँ शोल्डर बटन को दो बार टैप करें), जिससे आपके दुश्मन रोड के बाहर जा गिरें। इस मूव को ठीक समय पर करें। इससे एक ही चक्कर में आप बहुत सारी कारों पर हमला कर सकते हैं।
ज़्यादा-से-ज़्यादा हवा में रहें
ऊपर से नीचे का नज़ारा देखने के लिए रैंप से कूद लगाएँ और अपने क़ीमती समय को बचाएँ। जब आप बीच हवा में हों तो बड़े बूस्ट के लिए नाइट्रो का उपयोग करें। इससे आपको मुश्किल दूरियों को पार करने में आसानी होती है जैसे गोल्डन गेट ब्रिज को। अगर आप सचमुच भाग्यशाली हैं, तो आप दूसरी कार पर गिरकर उसे तबाह कर सकते हैं!
शॉर्टकट वाला रास्ता चुनें
पैक से आगे निकलने के लिए सिर्फ़ रैम्प ही एक तरीक़ा नहीं हैं। चाहे यह किसी पहाड़ पर ऊपर जाने का घुमावदार मार्ग हो या काहिरा के किसी पिरामिड के नीचे से जा रही कोई छिपी हुई सुरंग, किसी रास्ते को तेज़ी से पार करने के लिए जो शार्टकट्स हैं उन पर भी नज़र रखें। ये सब यहाँ हर दिन होता रहता है!
झटके से घूमकर मोड़ों को गले लगाएँ
तूफ़ानी रास्तों में ड्रिफ़्ट का उपयोग भी संभव है और यह अच्छा भी लगता है। इससे आपका नाइट्रो मीटर भी चार्ज होता है। आपको यह पता होता है कि आप शंघाई की S आकार की गलियों से सही तरीक़े से गुज़र रहे हैं। उदाहरण के लिए, आप बड़े ड्रिफ़्ट और उसके बाद नाइट्रो बूस्ट की एक सीरीज़ का उपयोग करके भी कूदकर आगे जा सकते हैं।
