हमारे मनपसंद गेम्स

Death Stranding में बढ़ाएँ मदद का हाथ

कभी भूली न जा सकने वाली कहानी।

यह ऐप Apple Silicon वाले Mac पर उपलब्ध है।

Death Stranding में दुनिया का अंत होने के बाद, बचे हुए लोगों को मदद की ज़रूरत है और आप उनकी मदद कर सकते हैं!

तबाह हो चुकी इस जगह को पार करते हुए सामान के साथ-साथ आशा का संदेश भी पहुँचाएँ।

बेहतरीन गेम क्रिएटर Hideo Kojima ने यह अपनी तरह का अनोखा रोमांचक गेम बनाया है जहाँ पर आप ख़ुद को भविष्य में कूरियर का काम कर रहे Sam Porter Bridges (Norman Reedus ने The Walking Dead में किरदार निभाया है) के रूप में एक ख़तरनाक जगह पर पाते हैं। यहाँ आप तहस-नहस हो चुकी दुनिया को फिर से बनाएँगे और कई परामानवीय रहस्यों से पर्दा उठाएँगे। इन चार वजहों से हमें दूसरी दुनिया की यह यात्रा पसंद है :

1. अनोखी विचित्र दुनिया

United Cities of America में दवाइयाँ, गरमा-गरम पिज़्ज़ा और दूसरी चीज़ें पहुँचाने के आपके मिशन में आपको कई विचित्र और अनोखी चीज़ें देखने को मिलेंगी। कोलतार से बनी उड़ती ह्वेल मछलियों से लड़ें। पहले विश्व युद्ध के काल्पनिक नज़ारों से होकर गुज़रें। अपनी छाती से चिपके, भूतों का पता लगाने वाले बच्चे को प्यार से बहलाएँ। Death Stranding की यह अद्भुत दुनिया आपको हैरत में डाल देगी।

2. शानदार नज़ारे

एक शक्तिशाली ग्राफ़िक्स इंजिन की मदद से आप इस गेम के शानदार नज़ारों का मज़ा ले सकते हैं। मुख्य किरदार (Mads Mikkelsen, Margaret Qualley और Léa Seydoux की ऐक्टिंग से सजी ऑल-स्टार कास्ट) जीवंत लगते हैं और डाकुओं को मारने वाली स्टन गन से लेकर आपको ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर सहारा देने वाले एक्सॉस्केलेटन तक, हर गियर को बहुत ही बारीक़ी से बनाया गया है।

सुंदर ग्राफ़िक्स और बारीक़ी से बनाए गए किरदार आपको गेम की विशाल दुनिया की तरफ़ खींचेंगे

3. स्पेशल डिलिवरी

आप चीज़ों को उनकी तय जगह पर कैसे पहुँचाते हैं, यह आपके ऊपर है। उजाड़ जगहों पर रोड या पुल बनाएँ या गहरी खाइयों को पार करने के लिए सीढ़ियों और ज़िप लाइन का इस्तेमाल करें। आप अपनी डिलिवरी स्लेज पर बर्फ़ीले पहाड़ों से फिसलकर नीचे भी जा सकते हैं! चाहे पैकेज को अपनी पीठ पर लादें, कार्गो को मोटरसाइकिल पर बाँधें, चीज़ों को ट्रक में लोड करें, जो चाहे करें, बस काम होना चाहिए।

4. सबकुछ जुड़ा हुआ है

Death Stranding भले ही सिंगल-प्लेयर गेम हो, लेकिन आप जो भी शानदार चीज़ें इसमें बनाते हैं, वे दूसरे ऑनलाइन प्लेयर्स को उनकी दुनिया में और उनकी बनाई चीज़ें आपको भी दिख सकती हैं। किसी घाटी के पार एक पुल बनाएँ और देखें कि उसे दूसरे प्लेयर्स से कितने “लाइक” मिलते हैं। अगर तेज़ बहती नदी में आपका कार्गो खो गया है, तो कोई और उसे आपकी जगह पर डिलिवर कर देगा ताकि इस पराई दुनिया में दूसरों की मदद की जा सके।

Death Stranding को आप एक बार ख़रीदकर कम्पैटिबल Mac, iPhone और iPad पर खेल सकते हैं। गेम की प्रोग्रेस iCloud का इस्तेमाल करके सभी डिवाइसेज़ के बीच सिंक हो जाती है।

इस ऐप की रेटिंग 17+ है। इसका मतलब है कि इसमें अपमानजनक भाषा; कार्टून, फ़ैंटेसी या वास्तविक हिंसा हो सकती है। साथ ही इसमें वयस्कों के लिए बनी डरावनी या अश्लील थीम्स भी हो सकती हैं, जो कि हो सकता है कि 17 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उचित न हों।