हम ये खेल रहे हैं

Death Stranding में ज़िंदा रहने के लिए 6 सुझाव

समयानुसार इन दाँव-पेंच का उपयोग करके आगे बढ़ते रहें।

Death Stranding की सर्वनाश के बाद वाली दुनिया बेहद ख़ूबसूरत और ख़तरों से भरी हुई है। भविष्य के कूरियर Sam Bridges (The Walking Dead के Norman Reedus द्वारा निभाया गया किरदार) के रूप में आप सभ्यता के हिस्सों को फिर से जोड़ते हुए मुश्किल इलाकों और भयंकर मॉन्स्टर्स का सामना करेंगे।

यह कोई आसान काम नहीं है। लेकिन इन सुझावों के साथ, आप बिना कुछ सोचे-समझे डाकुओं को मार डालेंगे, भूतों को नष्ट कर देंगे और गरमागरम पिज़्ज़ा डिलीवर करेंगे।

1. रास्ते पर बने रहें

भले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन गेम में बहुत जल्दी इदर-उधर जाने से बचें। ऐपिसोड 3 के माध्यम से मुख्य कहानी को फ़ॉलो करके होवरिंग स्लेज सहित आवश्यक गियर अनलॉक करें, जो बाद के साइड मिशन्स को आसान बना देगा।

आप इससे भी ज़्यादा भार उठा सकते हैं, लेकिन उसका मतलब होगा धीमी गति और गिरने का अधिक जोखिम।

2. कम सामान पैक करें

बहुत सारे पैकेजेज़ का भार उठाने से बचें : धीमी गति, तेज़ी से घटता स्टैमिना और लगातार गिरने का जोखिम जैसे ट्रेड ऑफ़ से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। सिर्फ़ वही चीज़ें पैक करें जिनकी आपको बहुत ज़्यादा ज़रूरत है और कोशिश करें कि एक साथ बहुत सारी डिलीवरीज़ न लें। आप बाद में और पैकेजेज़ ले जा सकते हैं।

3. नदियों का सर्वेक्षण करें

बहुत ही गहरी नदी में उतरना ऐसा है जैसे अपने लिए मुश्किल पैदा करना, ऐसा करने से आप गिर कर अपने कीमती सामान के साथ बह सकते हैं। हमेशा अपने स्कैनर से पानी की गहराई की जाँच करें, यदि कोई क्षेत्र लाल दिखाई देता है, तो पार करने के लिए एक अलग जगह चुनें।

4. दया की भावना दर्शाएँ

लोगों के ख़िलाफ़ घातक बल का प्रयोग करना (जैसे कि लुटेरे MULEs जो आपका सामान चोरने का प्रयास करते हैं) अच्छा विचार नहीं है। जब मरे हुए लोगों को अच्छी तरह से डिस्पोज़ नहीं किया जाता है, तो वे भयानक Beached Things (BTs) बन जाते हैं और अगर कोई नॉन-प्लेयर कैरेक्टर इन स्पिरिट्स में से किसी एक का सामना करता है, तो यह एक वॉयडआउट का कारण बनेगा, एक ऐसा विस्फोट जिससे एक बड़ा गड्ढे बन जाता है। जब भी हो सके, तो इसके बजाए बुरे लोगों को मार गिराएँ!

ज़रूरत पड़ने पर सीढ़ी मिलने की ख़ुशी की तुलना किसी चीज़ से नहीं की जा सकती। शुक्रिया, नेक अजनबी!

5. दूसरे लोगों से लाभ उठाएँ

क्योंकि Death Stranding इतने विशिष्ट रूप से जुड़ी हुई है, अन्य खिलाड़ी अपनी दुनिया में जो कुछ भी बनाते हैं—जैसे सीढ़ियाँ, पुल और यहाँ तक कि पक्की सड़कें—वे आपकी दुनिया में भी दिखाई दे सकती हैं। उन चमकते हुए संकेतों पर नज़र रखें जो अन्य खिलाड़ियों ने आपको ख़तरनाक चट्टानों, आस-पास के दुश्मनों या आने वाले तूफ़ानों के प्रति सचेत करने के लिए छोड़े हैं। वे वास्तव में आपकी जान बचा सकते हैं!

6. बारिश से बचाव करें

अतिप्राकृत बारिश के कारण आपका सामान तेज़ी से खराब हो जाएगा, जिससे आपकी डिलीवरी रेटिंग कम हो जाएगी। कंटेनर-रिपेयर स्प्रे को हमेशा अपने पास रखें और डिलीवर करने से पहले खराब सामान पर इसका उपयोग करें। (अंततः, आप एक बैकपैक कवर को अनलॉक कर सकते हैं जो आपके सामान को सुरक्षित रखने में मदद करेगा और साथ ही आप मौसम नेटवर्क को एक्सेस कर पाएँगे जो आपको उन भयानक तूफ़ानों को ट्रैक करने और उनसे बचाव करने में मदद करेगा।)