क्या आप किसी सभ्यता को एक पुरातन बस्ती से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हाइ-टेक समाज में बदलने का दम रखते हैं? या शायद आप अपनी सैन्यशक्ति, ज्ञानसंपन्न संस्कृति या धार्मिक दर्शन के ज़रिए दुनिया पर अपना दबदबा बनाना चाहें।
Civilization VI, गेम डिज़ाइन गुरु Sid Meier की मशहूर वर्ल्ड-बिल्डिंग स्ट्रैटेजी सीरीज़ की सबसे नई पेशकश है, जो इससे पहले से कहीं ज़्यादा बड़ी और गहरी होने के साथ-साथ नई ऊँचाइयों को छूने के लिए बनाई गई है। हर फ़ैसला आपको करना है। दुःसाहसी रणनीतियाँ आपको जीत की राह पर ले जा सकती है या आपके लिए बदक़िस्मती का दरवाज़ा खोल सकती हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : इसकी ऐक्सेसिबिलिटी कमाल की है। पॉप-अप में दिखाए जाने वाले संकेतों (जिन्हें अभिनेता Sean Bean ने अपनी शानदार आवाज़ दी है) की मदद से आप अपने साम्राज्य की नींव रखने के लिए दर्जनों ऐतिहासिक लीडर्स में से चुन सकते हैं। इसके स्मार्ट पॉइंट-एंड-क्लिक कंट्रोल्स की मदद से हर काम आसानी से किया जा सकता है, फिर चाहे वह नई तकनीकों की रिसर्च हो (वह "पहिए" वाला आइडिया काफ़ी दिलचस्प है) या फिर जंग के मैदान में दुश्मनों पर हमला करने की बात हो। इसके मेन्यू बड़ी सूझ-बूझ के साथ डिज़ाइन किए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी सभ्यता की ख़ुशहाली के हर पहलू पर नज़र रख सकते हैं। इसकी तमाम जटिलताएँ के बावजूद, Civilization VI इस फ़्रैंचाइज़ की अब तक की सबसे उम्दा और दिलचस्प पेशकश है।
मुख्य गेम ख़त्म करने के बाद, एक्स्पैंशन पैक की मदद से और भी सभ्यताओं, लीडर्स और गेम मोड्स को अनलॉक किया जा सकता है। मिसाल के तौर पर, Gathering Storm एक्स्पैंशन में Inca और Mali सभ्यताओं को पेश किया गया है, जबकि Leader Pass के नए लीडर्स के दस्ते में अब Suleiman the Magnificent, Qin Shi Huang the Unifier और Abraham Lincoln भी शामिल हैं।
सुझाव : अगर आम जनता ख़ुश नहीं होगी, तो आपके विकास की गति धीमी पड़ जाएगी, जिसका आपके निर्माण और युद्ध लड़ने की कोशिशों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अपने नागरिकों को ख़ुशहाल रखने के लिए, व्यापार के ज़रिए मूड अच्छा करने वाली लग्ज़री चीज़ें ख़रीदे और साथ ही कोलोसियम, थिएटर व चिड़ियाघर जैसे मनोरंजक स्थलों का भी निर्माण करवाएँ।
निर्माता से मिलें : Mac और अन्य Apple डिवाइसेज़ पर पुरस्कार-विजेता गेम्स को लाना टेक्सस में मौजूद Aspyr Media की ख़ासियत रही है। Firaxis Games की Civilization सीरीज़ की नई पेशकशों, BioWare के Star Wars: Knight of the Old Republic और Jade Empire: Special Edition साथ ही 2K Games के Mafia III और Borderlands 2 जैसे गेम्स को Mac पर लाने का श्रेय इन्हीं को जाता है।
