Resident Evil 4 में आपको ज़ॉम्बी के रूप में गाँव के लोग, खौफ़नाक सम्प्रदायवादी, विशाल मॉन्स्टर्स भर-भर कर मिलेंगे, और अगर आप इन सब से ज़िंदा बचकर निकलना चाहते हैं तो थोड़ी तैयारी करना ज़रूरी है। जैसे-जैसे आप क्लासिक सर्वाइवल-हॉरर के इस शानदार ढंग से प्रस्तुत रीमेक का पता लगाते हैं, ये टिप्स आपको राष्ट्रपति की बेटी को बचाने में और हो सकता है आपकी ख़ुद की जान बचाने में मदद करेंगे।
यह गेम सिर्फ़ Apple silicon वाले Mac पर उपलब्ध है।
1. अपने निशाने को अड्जस्ट करें
हालाँकि हेडशॉट से दुश्मन का काफ़ी नुकसान होता है, लेकिन कभी-कभी नीचे की ओर निशाना लगाना सही रहता है। जब आप दुश्मन के घुटने पर गोली मारेंगे, वे लड़खड़ा जाएँगे और इस तरह आप राउंडहाउस किक से उनका ख़ात्मा कर सकते हैं जिससे आपका बारूद भी बच जाएगा। इसके अलावा, बुरे लोगों के हाथ में गोली मारने से वे जो कुछ भी ले जा रहे होंगे, उसे गिरा देंगे— ख़ास तौर पर अपने दुश्मन को टॉर्च से जलाना बहुत ही मज़ेदार अनुभव देता है!

2. पिल्ले को बचाएँ
Chapter 3 की शुरूआत में जब आप Chief के मैनर से बाहर निकलते हैं, तो दर्द में कराहते हुए डॉगी की आवाज़ का पीछे करें और आपको एक असहाय डॉगी भालू के जाल में फँसा हुआ मिलेगा। उसे आज़ाद करें और बाद में विशाल El Gigante से लड़ते समय आपकी मदद करके वह आपके इस एहसान को चुकाएगा जब।
3. अपने हथियारों में पैसा लगाएँ
बाद के लिए पैसे बचाने के बजाय चाकू के साथ-साथ अपने बाक़ी हथियारों को पहले से ही और बार-बार अपग्रेड करते रहना एक बेहतर उपाय है। और अगर आपने कोई ग़लत बंदूक चुन ली है तो उसकी चिंता न करें, आप अपग्रेड किया गया कोई भी हथियार मर्चेन्ट को बेच सकते हैं और सुधार करने में ख़र्च किए गए अधिकतर पैसे वापस पा सकते हैं।
4. शैतानों को फ़्लैश से हराएँ
ज़ॉम्बी को हराने पर, उसे कंट्रोल करने वाला पैरासाइट (यानी Plaga) फट जाएगा और नुक़सान पहुँचाने की कोशिश करेगा। अगर आप Plaga द्वारा कंट्रोल किए जा रहे सिर्फ़ एक दुश्मन का सामना कर रहे हैं, तो तड़पते हुए जीव को अपना निशाना बनाएँ। लेकिन, अगर आपको कई Plaga का सामना करना पड़ जाता है, तो उन्हें एक साथ ख़त्म करने के लिए एक फ़्लैश-बैंग ग्रेनेड फेंकें। वे लाइट के आगे टिक नहीं पाते हैं!

5. अपने आइटम्स को एक साथ जोड़ें
जब आप कुछ आइटम्स को दूसरे आइटम्स के साथ इस्तेमाल करते हैं तो उनका मूल्य बढ़ जाता है। ख़ज़ाने में रत्न डालकर आप ऐसी अमूल्य वस्तुएँ बना सकते हैं जिनका मूल्य उनके भागों के योग से भी ज़्यादा होगा। और अपनी औषधीय जड़ी-बूटियों को तब तक बचाकर रखें जब तक कि आपके पास दो या तीन को मिलाकर अधिक प्रभावशाली दवा बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा न हो। जब आप हरी , पीली और लाल जड़ी-बूटियों को एक साथ मिलाते हैं, तो एक ऐसी शीशी तैयार होती है जो सभी चोटों को ठीक कर देती है और आपके स्वास्थ्य में अधिकतम सुधार करती है।
6. बर्ड बैंक पर निशाना साधें
किसी भी जंग में हारने पर कौवे सिक्कों का एक छोटा-सा ढेर गिरा देते हैं क्योंकि उन्हें चमकदार चीज़ें इकट्ठा करना बेहद पसंद है, तो जब भी आपको कौवे नज़र आएँ उन्हें बस मार गिराएँ। और अगर आपको कौवों के एक पूरे झुंड का सामना करना पड़ जाए (जैसा कि Chapter 4 में खदान पर दिखाई देगा) तो एक फ़्लैश-बैंग से उन सभी का ख़ात्मा कर दें। मार गिराएँ!
इस गेम में वयस्कों वाला कॉन्टेंट है और हो सकता है कि यह 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सही न हो।