हमारे मनपसंद गेम्स

Wuthering Waves

इस बेहतरीन RPG में अपने इतिहास के राज़ जानें।

Wuthering Waves के अचंभित कर देने वाले कल्पनालोक में फ़्रीक्वेंसीज़ हर चीज़ के केंद्र में हैं, और आप ट्यून-इन करने जा रहे हैं! याददाश्त खो चुके हीरो के रूप में, आप पारलौकिक आपदाओं से भरे एक ग्रह पर कैरेक्टर-आधारित क्वेस्ट्स में तलवारबाज़ों, बंदूकचियों और मार्शल आर्ट्स के मास्टर्स के एक दल का नेतृत्व करेंगे। हो सकता है आप अपना रहस्यमय इतिहास भी जान लें।

हमें यह क्यों पसंद है : इसकी लड़ाइयाँ बेहद रोमांचक होती हैं। चलती लड़ाई में कैरेक्टर बदलकर शानदार एलिमेंटल अटैक्स करें, फिर दुश्मन के हमलों से बचते हुए दनदनाते हुए पलटवार करें। Echoes आपके द्वारा परास्त दुश्मनों का सारतत्त्व होते हैं। उनमें तब्दील हो जाएँ और एक आग उगलती छिपकली बनकर दुश्मनों को भस्म कर दें, या एक विशालकाय गैंडा-गुबरैला बनकर उन्हें अपनी टक्कर से बेहोश कर दें। आप एक जानवर हैं!

सुझाव : Chixia जैसे बंदूकची हीरो को कंट्रोल करते समय अटैक बटन को दबाए रखें। इससे आप मैन्युअली निशाना लगा सकेंगे। इससे आप लड़ाई में किसी विशिष्ट दुश्मन को निशाना बना सकते हैं। यह जंगल में शिकार करने के लिए भी काम आएगा।

निर्माता से मिलें : चीन के Guangzhou में स्थित Kuro Games ने ऐक्शन RPGs Punishing: Gray Raven और Twin Tail Battleground भी बनाए हैं।