अपना दिमाग़ गेम में लगाएँ! ख़ूबसूरत प्लेटफ़ॉर्मर Psychonauts 2 में आप ट्रेनिंग ले रहे जासूस Razputin Aquato हैं और आपके पास ज़बरदस्त मानसिक शक्तियाँ हैं। जब आपके मज़ेदार साथी आपको तंग न कर रहें हों, तब आप अनोखे 3D माइंडस्केप्स में यात्रा करेंगे और राह में Bad Moods और Panic Attacks जैसे मानसिक दानवों को परास्त करते हुए ख़तरनाक Maligula की तलाश करेंगे।
हालाँकि कहानी की शुरुआत 2005 के Psychonauts की घटनाओं के तुरंत बाद से ही होती है, लेकिन यदि आपने इस ओरिजनल को नहीं खेला हो, तो भी चिंता न करें, एक सुंदर प्रस्तावना आपको उसकी कहानी भी बता देगी।
हमें क्या पसंद है : हैरान कर देने वाली ख़्याली दुनिया। जब Raz विचित्र कैरेक्टर्स के दिमाग़ में घुसपैठ करता है, तो हो सकता है उसे किसी खटारा वैन में एक म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में शिरकत करनी पड़े या किसी भागदौड़-भरे कुकिंग शो को मानसिक शक्ति से पूरा करना पड़े। (PSI King एक बैंड लीडर है और उसके पास कई शानदार पाइप हैं आवाज़ दी है Jack Black ने।)
सुझाव : जब आपको पहला Otto-Matic शॉप मिले, तो PSI Fold Wallet ख़रीद लें—इससे Raz 1,000 तक Psitanim साथ रख सकेगा। आप जितना ज़्यादा नकद अपने साथ रखेंगे, उतना ही अधिक आप अपनी शक्तियों के अपग्रेड पर ख़र्च कर सकेंगे!
निर्माता से मिलें : इंडस्ट्री के दिग्गज Tim Schafer के नेतृत्व में Double Fine Productions ने Brütal Legend, Broken Age और Psychonauts जैसे अनूठे गेम्स दिए हैं। LucasArts में काम करने के दौरान Schafer ने Full Throttle और Grim Fandango जैसे कई एडवेंचर गेम्स बनाए जिन्हें ख़ूब वाहवाही मिली थी।
