हमारे मनपसंद गेम्स

सही पत्ता खेलें

भूतिया Inscryption के रहस्य सुलझाएँ।

एक डरावना केबिन, एक भयावह आकृति… और एक ताश का खेल? Inscryption एक डेक बिल्डिंग सर्वाइवल गेम है जिसमें ढेर सारे सरप्राइज़ मिलते हैं। अपने डरावने होस्ट से आमने-सामने की लड़ाई के लिए भेड़िए, मेंढक और स्टिंक बग वाले बीस्ट कार्ड इकट्ठा करें। इतना नुक़सान पहुँचाएँ कि उखाड़े गए दाँतों (उफ़!) का पलड़ा आपकी ओर झुक जाए और आप मैच जीत जाएँ। राउंड्स के बीच के समय में रोंगटे खड़े करने वाले केबिन में खोजबीन करते हुए एस्केप-रूम स्टाइल की पज़ल्स सुलझाएँ और छिपे क्रीचर कार्ड खोज निकालें।

हमें यह क्यों पसंद है : जैसे ही आपको लगता है कि आप Inscryption को समझ गए हैं, वैसे ही यह आपको एक और ज़ोर का झटका देता है। पहले तो आप एक चतुर नए बॉस का सामना कर रहे होते हैं; फिर आपको नए गेमप्ले ट्विस्ट का पता चलता है, जैसे अपने गिर चुके प्राणियों की हड्डियों के बदले नए कार्ड ख़रीदना या ताक़तवर बफ़ देने वाला टोटम बनाना। साथ ही, Act 2 में जो आने वाला है, आप उस पर यक़ीन नहीं कर पाएँगे!

गेम शुरू हो गया है! निराले प्राणियों वाला सबसे अच्छा डेक बनाएँ और बच निकलने तक ख़ुद को बचाकर रखें।

सुझाव : Angler बॉस से सामना होने पर उसकी बात ध्यान से सुनें। अगर उसे ताज़ा मछली चाहिए हो, तो वह आपका खेला गया आख़िरी कार्ड चुरा लेगा, इसलिए ऐसा कार्ड चलें जिसे खोने पर आपका अधिक नुक़सान न हो। डिफ़ेंडर्स के ऊपर से हमला करके वापस पानी में जा छिपने वाले, छल में माहिर और ताक़तवर किंगफ़िशर से लड़ रहे हैं? अगर हाँ, तो Grand Fir Tree जैसा कार्ड खेलें जो हवाई हमलों को ब्लॉक कर सकता है।

निर्माता से मिलें : Daniel Mullins स्वतंत्र रूप से काम करने वाले एक डेवलपर हैं जिन्होंने एक भुतिया आर्केड मशीन से बच निकलने का Pony Island जैसा विचित्र और मज़ेदार गेम और छलावों से भरा The Hex नाम का मर्डर मिस्ट्री अड्वेंचर गेम बनाया है। वे ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में रहते हैं।