पृथ्वी दिवस

प्रकृति का अनुभव करें

Civilization VI: Gathering Storm में जलवायु बदलाव से निपटें।

Civilization VI: Gathering Storm के सीनियर प्रोडूसर Dennis Shirk गेम की जाँच कर रहे थे, जब उनका सामना ऐसे ट्विस्ट से हुआ, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था — एक महाद्वीप के एक कोने से दूसरे की ओर जा रहे उनके मिशनरीज़ ग़ायब होने लगे। उन्हें बाद में पता चला कि कभी सोए हुए ज्वालामुखियों से निकले लावा ने उन्हें एक के बाद एक राख कर दिया।

यह उन बहुत सारे नए ख़तरों में से है जिनका सामना आप Civilization VI के नए Gathering Storm एक्सपैन्शन पैक में करेंगे, जिसमें पर्यावरण भी आपकी इस वर्चुअल दुनिया का एक सक्रिय हिस्सा है। बाढ़ से भरी नदियों से लेकर प्राकृतिक आपदाएँ जो घरों को तहस-नहस कर देती है, यहाँ क़ुदरत का कहर आपको हर मोड़ पर मिलेगा।


World Climate की स्क्रीन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के स्तर और इससे हो रहे नुक़सान पर नज़र रखती है।


“इंसान किस तरह से प्रकृति के साथ पेश आता है और फिर प्रकृति कैसे उसे जवाब देती है, हमने इस बारे में बहुत सोचा,” लीड डिज़ाइनर और प्रोग्रामर, Ed Beach बताते हैं। “बदलते पर्यावरण के साथ चलने की चुनौती गेम को नई दिशा देती है।”

बदलते पर्यावरण का प्रभाव आधुनिक युग में सबसे ज़्यादा दिखता है। जैसे-जैसे समाज फ़ॉसिल फ़्यूल (जीवाश्म ईंधन) का इस्तेमाल करने लगता है, पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने लगती है जिसका पर्यावरण पर ख़राब प्रभाव पड़ता है : प्राकृतिक आपदाओं के ख़तरे और उनसे होने वाले विनाश बढ़ जाते हैं। जैसे, अगर धरती इतनी गर्म हो गई कि ध्रुवों की बर्फ़ पिघलने लगी तो समुद्र का स्तर बढ़ने के कारण तटीय शहरों में भयंकर बाढ़ आ जाती है।


समुद्र स्तर बढ़ने से इमारतों को नुक़सान हो सकता है और वे डूब भी सकती हैं। सतर्क रहें!

यहाँ सिर्फ़ धधकती आग और प्रलय ही नहीं है। गेम की शुरुआत में ग्रीन एनर्जी के संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल करें और ऐसी टेक्नोलॉजी अनलॉक करें जिससे दुनिया इनके साथ जी सके – जैसे Atomic Era में Flood Barrier इमारत बढ़ते हुए समुद्री स्तर से तटीय शहरों को बचाती है।

Beach कहते हैं, “Civilization एक आशा से भरी सीरीज़ है।” लोग हमसे पूछते हैं कि हमने इसे क़यामत का गेम क्यों नहीं बनाया, जिसमे अंत में दुनिया ख़त्म हो जाती। लेकिन Civilization में हम दिखाते हैं कि कैसे इंसान हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी ग़लतियों से सीखता है और आगे बढ़ने के तरीक़े खोज लेता है। हम Gathering Storm में यही थीम रखना चाहते थे।