Odin आप पर नज़र रखे है, लेकिन Asgard में प्रवेश करने के लिए आपको एक असली Viking की ताक़त और होशियारी की ज़रूरत होगी। ये ज़रूरी टिप्स आपको पुराणों पर आधारित Valheim के विशाल विश्व में सर्वाइव करने में मदद करेंगे।
1. सेटल हो जाएँ
जब आप एक प्रक्रिया के तहत बनी इस दुनिया में पहुँचें, तो तुरंत ही लकड़ी और पत्थर इकट्ठा करके पत्थर की कुल्हाड़ी बना लें। यह पेड़ तोड़ने और ख़ूँख़्वार Greylings से बचने के लिए बेहद ज़रूरी है। फिर एक वीरान पड़ा मकान खोजकर उसे अपना पहला होम बेस बना लें। पुराने घर की मरम्मत करना एक नया घर बनाने से कहीं आसान होता है।
2. संसाधन जुटाएँ
लकड़ी और पत्थर ढूँढना बहुत आसान है, पेड़ और चट्टानें तो हर कहीं मिल जाएँगे! लेकिन यह भी जान लें कि गेम का शुरुआती गियर बनाने के लिए ज़रूरी बाक़ी तीन संसाधन कैसे मिलेंगे। ज़्यादा मज़बूत कुल्हाड़ी के लिए फ़्लिंट नदी की तली में और किनारों पर मिलेगा, धनुष के लिए चमड़े के टुकड़े आपके द्वारा मारे गए जंगली सूअरों से मिलेंगे, और भट्टी के लिए कोयला मांस को आग पर ज़्यादा भूनने से मिलेगा।
3. आराम बड़ी चीज़ है
एक बुद्धिमान Viking “Rest & Repair” का महत्त्व अच्छी तरह से जानता है। चाहे आप होम बेस पर हों या जंगल में कैंपफ़ायर जलाकर बैठे हों, आराम करने से एक ताक़तवर बफ़ सक्रिय होता है जो हेल्थ, स्टैमिना और XP बढ़ाने को एक बूस्ट देता है। और वर्कबेंच पर अपने गियर की मरम्मत करने में कुछ खर्च नहीं होता। सारा गियर ठीक हो जाने तक हथौड़े के आइकन पर क्लिक करते रहें, बस।
4. जंगली सूअर पालें
माँस और चमड़े के टुकड़ों की अंतहीन आपूर्ति चाहिए? तो एक बाड़ा बनाएँ और दो जंगली सूअरों को ललचाकर उसमें ले आएँ। उन्हें गाजर और दूसरी फ़सलें खिलाएँ और उनसे दूर रहें। जब उन पर “tame” टैग दिखने लगे, तब वे बच्चे पैदा करने लगेंगे! जब ये बच्चे बड़े हो जाएँगे, तो बाड़े में जगह रहने तक वे और बच्चे पैदा करते रहेंगे। भोजन और मटीरियल पाने के लिए आप उनमें से कुछ को मार भी सकते हैं।
5. बॉसेस की ओर बढ़ें
Valheim में आगे बढ़ने के लिए आपको डरावने Forsaken बॉस मॉन्स्टर्स को पछाड़ना होगा जो अनोखी लूट और दमदार क्षमताएँ देते हैं। अपने पहले टेस्ट में विशालकाय हिरण Eikthyr से बचने के लिए हेल्थ और स्टैमिना को बेहतर बनाने वाला खाना खाएँ, एक फ़्लिंट की कुल्हाड़ी लें, और उस जानलेवा हिरण के हमलों को ब्लॉक करने के लिए एक ढाल ज़रूर साथ रखें। शुभकामनाएँ, सैनिक!
6. अपने दुश्मनों को जानें
Valheim के ज़्यादातर जीव विशिष्ट हमलों के ज़्यादा या कम ख़तरे पर होते हैं। जैसे, Trolls को भालों से ज़्यादा नुकसान पहुँचता है। अगर किसी दुश्मन के ऊपर दिख रहा डैमेज नंबर पीले रंग का है, तो उसे आपके हाथ में मौजूद हथियार से ख़तरा होगा। अगर वह नंबर सफ़ेद है, तो सामान्य नुकसान, और अगर नंबर का रंग ग्रे है, तो दुश्मन पर आपके हाथ में मौजूद हथियार का कोई असर नहीं होगा। हथियार बदलें, तुरंत!
