रेस लगाने के लिए तैयार हो जाएँ
स्पिन, ड्रिफ़्ट और रफ़्तार के साथ फ़िनिश लाइन तक पहुँचें।
हमारे पसंदीदा तेज़ रफ़्तार रेसिंग गेम्स में ऐक्शन का सिलसिला कभी नहीं थमता। अपनी ख़ास तरह की इकलौती कार में बैठकर हैरतअंगेज़ सड़कों और ट्रैक्स पर फ़र्राटे भरते हुए मुक़ाबले में सबको पीछे छोड़ें। पोडियम पर आपकी जगह आपका इंतज़ार कर रही है!
Asphalt Legends Unite
Asphalt Legends Unite में रेसिंग से ज़्यादा तेज़ रेसिंग नहीं हो सकती—शानदार ग्राफ़िक्स और निरंतर ड्राइविंग का अद्भुत मेल। लाइसेंस प्राप्त सूपरकार्स में सवार होकर हिमालय की गुफ़ाओं और रोम के कोलोसियम से तेज़ी से गुज़रें, फ़र्स्ट प्लेस के लिए प्रतिस्पर्धा करें या रोमांचक को-ऑप चेज़ में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलें। पीछे छूट रहे हैं? तो जंप्स और शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करें और तेज़ी से प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ें। फिर एक सटीक 360-डिग्री स्पिनआउट से दूसरों को रेस से बाहर कर दें।
GRID Legends
GRID Legends में रेसिंग का महानायक बनने की राह शार्प टर्न, बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर्स और कभी-कभी होने वाली आतिशी टक्कर से भरी हुई है। देश-विदेश से आए महारथियों की रेसिंग स्क्वॉड में शामिल हों और सूपरकार, विशालकाय ट्रक्स और रेस के लिए ख़ासतौर पर तैयार की गई आइसक्रीम वैन की स्टीयरिंग संभालें। (आख़िर सड़क के नियम तोड़ने के लिए ही होते हैं!) टाइट कंट्रोल्स, सिम्यूलेशन और आर्केड ऐक्शन के बीच बेहतरीन संतुलन बनाते हैं—और ट्रैक के बाहर का ड्रामा भी फ़िनिश लाइन तक की रेस जितना ही रोमांचक है।
Horizon Chase 2
इस तेज़ गति वाले सीक्वल में आर्केड रेसिंग के सुनहरे दिनों में लौटें, जो आपको सैन फ़्रांसिस्को की पहाड़ियों से लेकर ब्राज़ील के समुद्री तटों तक ले जाएगा। अन्य प्लेयर्स और वातावरणीय ख़तरों (जैसे Death Valley के तीसरे चक्कर में आने वाला विशाल रेतीला तूफ़ान) से लोहा लेते हुए अपग्रेड करना न भूलें! एयर इनटेक बूस्ट करने से आपकी गाड़ी की स्पीड और नाइट्रो क्षमता बढ़ेगी, जबकि बेहतर सस्पेंशन से कोनों पर मुड़ना और भी आसान हो जाएगा।
Gear.Club Stradale
अहा, इटली! लज़ीज़ व्यंजन, शानदार नज़ारे, Tuscan की धूप… और ये सब कुछ चेरी-रेड Alfa Romeo 4C में समुद्र किनारे की सड़क पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ते हुए धुँधला जाता है। साफ़-सुथरे डिज़ाइन वाली सूपरकार्स के लिए प्रसिद्ध यह देश बेहतरीन गाड़ियों की ड्राइव के साथ खोजा जा सकता है। एक पल आप Dodge Viper में पहला स्थान हासिल करने की कोशिश कर रहे होते हैं, और अगले ही पल एक ज़बरदस्त Porsche 918 Spyder में टाइम-ट्रायल स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं।
Asphalt 8: Airborne / Asphalt 8: Airborne+
Asphalt 8: Airborne में दूसरे नंबर पर आने के लिए कोई अवॉर्ड नहीं है! इस रेसिंग गेम (जो Apple Arcade पर Asphalt 8: Airborne+ के रूप में भी उपलब्ध है) में जब आप टोक्यो, वेनिस और लंदन के रास्तों पर फ़र्राटा भरेंगे, तब आप सैकड़ों कारें और इवेंट अनलॉक कर पाएँगे—साथ ही मिलेगा ट्यूनिंग टूल्स से लैस एक शानदार गैराज। नाइट्रो दबाना न भूलें : यह सूपर-फ़्यूल आपको रैम्प से आसमान तक उड़ा सकता है और विरोधियों को आसानी से हराने में मदद करता है—और आतिशबाज़ी जैसा दिखने वाला स्लो-मोशन इफ़ेक्ट हर बार गज़ब लगता है।
Warped Kart Racers
Family Guy के Peter Griffin और King of the Hill के Hank Hill की रेस में कौन जीतेगा? इसका फ़ैसला कीजिए इस मज़ेदार मल्टीप्लेयर कार्ट रेसर में, जो फैन-फ़ेवरेट किरदारों से भरा हुआ है American Dad!, Solar Opposites और अन्य पसंदीदा ऐनिमेटेड सीरीज़ की जानी-पहचानी शख़्सियत बनकर रेसिंग सीट संभालें। और भी मज़ा तब आता है जब आप सोलो मिशन में या दोस्तों के साथ खेलते हुए हर तरह का अजीबोग़रीब गियर अनलॉक करते हैं। Peter की भाषा में कहें तो “it’s pretty freakin’ sweet!”
