चलिए खेलें

मछली वाला मज़ेदार पज़ल गेम

Fishdom के साथ ढेर सारी मस्ती।

Fishdom का पानी शीशे की तरह साफ़ है और दिलचस्प मैच-3 लेवल्स में मोतियों, स्टारफ़िश और दूसरे आकर्षणों को मिलाने के लिए इससे बेहतर जगह हो ही नहीं सकती। पज़ल सुलझाने की आपकी स्किल जितनी अच्छी होगी, आप अपने सपनों का एक्वेरियम बनाने के लिए उतने अधिक वर्चुअल सिक्के हासिल कर पाएँगे। यही नहीं, आपका टैंक जितना आकर्षक होगा, आपकी मछलियाँ उतनी अधिक ख़ुश रहेंगी!

हमें क्या पसंद है : प्यारी अनूठी मछलियाँ इकट्ठी करने का मज़ा ही कुछ और है! अपने एक्वेरियम में क्लाउन फ़िश, एंजेल फ़िश, सीहॉर्स आदि जोड़ें, फिर जब आप उसमें ख़ूबसूरत पौधे और शानदार सजावटी चीज़ें डालेंगे, तब उनकी आँखों की चमक देखते ही बनेगी। छोटे-छोटे क़िले और जलपरियों की मूर्तियाँ जितनी अधिक हों, उतना अच्छा!

टाइल्स मैच करके और बोर्ड ख़ाली करके पानी में साम्राज्य बनाएँ।

सुझाव : बार-बार एक साथ तीन से अधिक टाइल्स मैच करके ‘लाइटनिंग’ पावर-अप पाएँ जो एक ख़ास तरह की सभी टाइल्स का सफ़ाया कर देता है। आप दो ‘लाइटनिंग’ पावर-अप्स मिलाकर पूरे बोर्ड को एक शक्तिशाली विस्फोट से ख़ाली कर सकते हैं।

आपके पास एक्वेरियम की सजावट के कई सारे विकल्प हैं। (भला कौन-सी मछली छोटे से गाँव में नहीं रहना चाहेगी?)

निर्माता से मिलें : पज़ल गेम के निर्माताओं में अपनी ख़ास पहचान बना चुके Playrix का मुख्य ऑफ़िस आयरलैंड के डबलिन में है। Homescapes, Farmscapes और Wildscapes इसी कंपनी ने बनाए हैं।