गेम्स कला हैं

Dot का घर बचाएँ

अपने परिवार के भविष्य के लिए भूतकाल में जाएँ।

ऐसा क्या है जो एक मकान को 'घर' बना देता है? सामाजिक जागरूकता वाले अड्वेंचर Dot's Home में इसका जवाब है परिवार, समुदाय और कुछ मुश्किल फ़ैसले। Dot के रूप में, एक जादुई चाबी की मदद से भूतकाल में जाएँ और 50 के दशक में अपने दादा-दादी से, 90 के दशक में अपने माता-पिता से और 2010 में अपनी बहन से इंटरैक्ट करें। ये मुलाक़ातें आपके भविष्य को प्रभावित करेंगी और उस मकान के भविष्य को भी जो कई पुश्तों से आपके परिवार का है।

हमें यह क्यों पसंद है : अहम फ़ैसले लेना। रियल एस्टेट कंपनियों की चालबाज़ियों को देखते हुए क्या आप अपने दादा-दादी को उनके सपनों का मकान खरीदने की सलाह देंगे या उन्हें किराए पर रहने को कहेंगे? क्या आपकी समझदार बहन को पड़ोस का मकान भारी मुनाफ़े पर बेच देना चाहिए या उसे एक आप्रवासी परिवार को दे देना चाहिए? गेम को फिर से खेलें और आपको एक अलग नतीज़ा मिलेगा!

एक पोर्टल के ज़रिए भूतकाल में जाएँ, रिश्तेदारों से मिलें और अपनी जड़ों की तलाश करें।

सुझाव : टाइम ट्रैवल के बाद Dot के बेडरूम में लौटने पर दीवार पर लगी टीम की फ़ोटो को क्लिक करें और आपको एक प्यारा ईस्टर एग मिलेगा। आपने जो फ़ैसले किए हैं, उनका नतीजा दो मशहूर जुड़वा बहनों या कॉफ़ी के शौकीन कुछ टीवी वाले दोस्तों के रूप में सामने आ सकता है।

निर्माता से मिलें : Rise-Home Stories Project ऐसे मल्टीमीडिया अनुभव (क़िताबों, पॉडकास्ट और गेम्स सहित) बनाता है जो आवास और समुदायों पर नस्लीय भेदभाव के प्रभाव पर केंद्रित होते हैं।