हमारे मनपसंद गेम्स

Resident Evil 4 में डर का सामना करें

लेजेंडरी हॉरर गेम आ गया है!

यह ऐप केवल Apple silicon युक्त Mac पर उपलब्ध है।

सबसे ज़्यादा तारीफ़ पाए सर्वाइवल-हॉरर गेम्स में शुमार Resident Evil 4 18 साल पहले अपनी लॉन्च के साथ ही कन्सोल और PC पर लाखों खिलाड़ियों को डराता आया है। और यह तो बस शुरुआत है।

क़दम-क़दम पर ख़तरा है, चौकन्ने रहें!

2005 के हॉरर मास्टरपीस का यह रीमेक बेहतर ग्राफ़िक्स, नए दुश्मन और दूसरे ताज़ातरीन फ़ीचर्स के साथ आया है। देखिए इसकी एक झलक :

रोमांच ही रोमांच

राष्ट्रपति की बेटी गुम हो गई है और स्पेन के एक दूर-दराज़ स्थित गाँव में उसका पता लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है सरकार के एक ख़ुफ़िया एजेंट Leon S. Kennedy को। जाहिर है, जो जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं। आपको जल्द ही गाँव में मौजूद घातक उन्मादियों, विशालकाय राक्षसों और दूसरे भयावह प्राणियों से बचना और उन्हें ख़त्म करना होगा।

देखो, अंदर मत जाओ।

नए से बनाया गया हॉरर

2005 के ओरिजिनल गेम के फ़ैन्स को Leon की स्मूद मूवमेंट से लेकर एक बेहतरीन चेकपॉइंट सेव सिस्टम तक बहुत सारे नए फ़ीचर्स देखकर मज़ा आ जाएगा। आपको भौचक्का कर देने वाली नई डरावनी चीज़ों सहित दुश्मनों की एक ज़्यादा बड़ी रेंज यहाँ की चुनौतियों को ज़्यादा मुश्किल बना रही है। यह वही, आपका पसंदीदा Resident Evil 4 है, लेकिन एक बेहतर रूप में!

यही समय है

अपने तरीक़े से खेलें

इन ख़तरों से निपटने के लिए बेहतरीन कंट्रोल्स चाहिए। Mac से कंपैटिबल गेम कंट्रोलर कनेक्ट करें और बदमाशों को मज़ा चखाएँ।

यह ऐप 17+ रेटेड है, अर्थात इसमें अपमानजनक भाषा, कार्टून, फ़ैंटसी या वास्तविक-जैसी हिंसा; और वयस्क, डरावने या कामुक थीम्स हो सकते हैं जो 17 से कम आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त न हों।