गेमिंग जीवन

पहेलियों का बगीचा बनाएँ

मैच-3 से भरपूर Gardenscapes में बागबानी का हुनर दिखाएँ।

बटलर Austin एक हरफ़नमौला इंसान है और Gardenscapes में आप उसके लैंडस्केपिंग और सजावट के कौशल का उपयोग कर एक बड़े-से आउटडोर एस्टेट को सँवारेंगे। हरियाली थीम वाले मैच-3 पज़ल्स सुलझाने में Austin की मदद करें और इस तरह से कमाए गए स्टार्स से अपनी लंबी-चौड़ी प्रॉपर्टी को अपग्रेड करें। चुनें कि कौन से फूल लगाने हैं, कैसे फ़व्वारे लगाने हैं और अपने प्यारे से पालतू के लिए कैसा डॉगहाउस बनाना है। सबसे बढ़िया बात, आपके कपड़े खराब नहीं होंगे!

हमें यह क्यों पसंद है : धमाकेदार मैच-3 ऐक्शन। पटाखे, बम और डाइनामाइट जैसे पॉवर-अप देने वाले बेहतरीन मूव बनाना बड़ा ही मज़ेदार काम है। साथ ही, उन्हें एक चेन रिएक्शन में चलाने और बोर्ड साफ़ कर देने में और भी धुआँधार मज़ा आता है।

लैंडस्केपिंग का काम इतना मज़ेदार और आसान पहले कभी न था!

सुझाव : पर्याप्त संख्या में पॉवर-अप इस्तेमाल करने पर आपको एक डिस्क जैसा रेनबो ब्लास्ट मिलेगा जो उस प्रकार की सभी टाइल्स को क्लियर कर देगा। (यह ख़ासकर किसी से भी मैच न होने वाले पीसेज़, जैसे उन परेशान करने वाले अकॉर्न, के लिए उपयोगी होता है।) जहाँ तक हो सके, बोर्ड पर निचले हिस्से में मैच ढूँढने की कोशिश करें : तब ऊपर से आते हुए ऐसे कॉम्बो की संभावना बढ़ जाती है जो ज़्यादा पीसेज़ को साफ़ कर दे या पावर अप बनाए!

निर्माता से मिलें : Gardenscapes के डेवलपर Playrix का मुख्यालय इस गेम की तरह ही हरे-भरे डब्लिन, आयरलैंड में। ये मैच-3 ब्लॉकबस्टर्स Homescapes, Farmscapes और Wildscapes के भी निर्माता हैं।