कंट्रोलर के लिए बेहतरीन गेम्स
Mac के साथ अपना पसंदीदा कंसोल कंट्रोलर इस्तेमाल करें।
अपनी गेमिंग को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं? अपने Mac से एक वायरलेस कंट्रोलर कनेक्ट करें!
एक कंट्रोलर आपकी स्पीड बढ़ाने के साथ-साथ कुछ फ़ीचर भी अनलॉक करता है, जैसे रंबल फ़ीडबैक, कस्टम बटन मैपिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग। ज़्यादातर MFi और कंसोल के कंट्रोलर्स शुरू से ही बिना कुछ किए Mac के साथ काम करते हैं। आप Logitech G920 और Logitech G29 जैसे लोकप्रिय तार वाले रेसिंग वील्स, शिफ़्टर्स और पेडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

वायरलेस कंट्रोलर पेयर करने के लिए सिस्टम सेटिंग्ज़ > Bluetooth पर जाएँ। फिर अपना कंट्रोलर पेयरिंग मोड में लाएँ। इसका तरीक़ा यहाँ बताया गया है :
PlayStation DualShock 4 के लिए, Share और PlayStation बटन तब तक दबाए रखें जब तक कंट्रोलर पर पीछे की लाइट ब्लिंक न होने लगे।
PlayStation DualSense और DualSense Edge के लिए, Create और PlayStation बटन तब तक दबाए रखें जब तक लाइट बार ब्लिंक न होने लगे।
Xbox Series X|S Adaptive, Elite 2 और Wireless के लिए, कंट्रोलर चालू करें और pairing बटन तब तक दबाए रखें जब तक Xbox चिह्न ब्लिंक न होने लगे।
MFi के लिए, कंट्रोलर चालू करें और pairing बटन तब तक दबाए रखें जब तक आगे की लाइट (लाइट्स) ब्लिंक न होने लगे।
जब आपका कंट्रोलर आपके Mac पर Devices लिस्ट में दिखने लगे, तब Connect क्लिक करें। बस, हो गया!
आप सिस्टम सेटिंग्ज़ के गेम कंट्रोलर सेक्शन में बटनों को रीबाइंड करके उनके फ़ंक्शन बदल सकते हैं, अनेक सेटिंग्स प्रोफ़ाइल बना सकते हैं, और स्क्रीनशॉट लेने तथा स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करने जैसे ऐक्शन कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
दोस्त के साथ खेल रहे हैं? बडी कंट्रोलर मोड सक्षम कर दो कंट्रोलर्स के इनपुट इकट्ठे करें ताकि एक खिलाड़ी दूसरे की मदद कर सके।
ये लाजवाब गेम्स कंट्रोलर्स के साथ और बेहतर लगते हैं :
कई Apple Arcade गेम्स में इन कंट्रोलर के लिए सपोर्ट है, जिनमें से प्रमुख ये हैं :
यदि आपके पास Apple सिलिकॉन वाला Mac है, तो आप कई iPhone और iPad ऐप्स के लिए कंट्रोलर को सीधे अपने Mac पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं।