हमारे मनपसंद गेम्स

Pedal, Meet Metal

GRID Legends की हाई-ऑक्टेन दुनिया में शानदार जीत हासिल करें।

क्या आपके अंदर रेसिंग सूपरस्टार बनने का हुनर मौजूद है? Seneca Racing टीम के प्रतिभाशाली रेसर के रूप में GRID Legends की ड्राइवर सीट पर बैठ जाएँ। लाइव-ऐक्शन सिनेमैटिक्स के ज़रिए बताई गई इस कहानी में, खलनायक Ravevent Motorsport के साथ इस रेस में, हैरतअंगेज़ सूपरकार्स, तेज़ ट्रक्स, और कई ख़तरनाक चीज़ों का सामना करें।

चाहे आप Japan के Suzuka Circuit के मोड़ों पर Formula One कारों को चला रहे हों या किसी क्लासिक Corvette को Eiffel Tower के पास उड़ा रहे हों, इन लाइफ़-लाइक ग्राफ़िक्स की मदद से आप आरामदायक तरीक़े से अपना सफ़र तय कर सकते हैं। और जब कभी ऐसा हो कि आप तेज़ी से मुड़कर टायर वॉल से टकरा जाएँ, तो यह कारें सब संभाल लेंगी।

शाम के समय, लंदन की ख़ूबसूरत और जगमगाती सड़कों पर रेस लगाने के मनमोहक अनुभव के बीच कहीं आप रोड पर ध्यान देना भूल ना जाएँ!

हमें क्या पसंद है : अद्भुत वैराइटी! Seneca Racing की डॉक्युमेंट्री-स्टाइल सागा में स्किड करने का लुत्फ़ उठाएँ। ग्लोबल-ट्रॉटिंग करियर मोड पर जाएँ जो आपको Chicago से लेकर Shanghai तक ले जाएगा। बर्फ़ की पहाड़ियों पर ड्रिफ़्ट-रेसिंग मोड़ों का मज़ा लें, या क्लासिक Classic Car-Nage के डेमोलिशन डर्बी में अपना हुनर आज़माएँ। आप अपने कस्टम रेसिंग इवेंट्स भी बना सकते हैं। San Francisco की धुँधली सड़कों पर Volkswagen Beetles बनाम बड़े ट्रक्स? मुक़ाबले के लिए तैयार हो जाएँ!

सुझाव : आप तेज़ी से विरोधी की कार के पिछले कोने को धक्का देकर, उसे ट्रैक से बाहर कर सकते हैं, लेकिन सावधान रहें : किसी विरोधी को इस तरह ट्रैक से बाहर करने से वह आपका दुश्मन बन जाएगा, और वापस ट्रैक पर आकर आपका जीना हराम कर देगा!

निर्माता से मिलें : Codemasters, Southam के एक ख़ूबसूरत इंग्लिश मार्केट में स्थित है और इसे दो भाइयों, Richard and David Darling ने बनाया था। इस जोड़ी ने 1970 दशक के अंत में, बच्चों के गेम्स बनाना शुरू किया, Galaxian जैसे लोकप्रिय टाइटल्स के क्लोन्स बनाए। उनकी GRID सीरीज़ का डेब्यू 2008 में हुआ और इससे पहले का जाना-माना गेम —TOCA Race Driver—1997 में फिर से शामिल हुआ।