Federal Bureau of Control में आपका स्वागत है, एक ऐसी बिल्डिंग जहाँ असलियत और दीवारें बदल जाती हैं, और अलौकिक ख़तरे अंधेरे में छिपे रहते हैं। Control Ultimate Edition की Jesse Faden के रूप में, आप रहस्यमय सरकारी सुविधा के राज़ खोजने की कोशिश करते हुए इस शानदार ऐक्शन गेम में आगे बढ़ेंगे।
ख़तरनाक पैरानॉर्मल रिसर्च को इकट्ठा करते हुए दिमाग़ हिला देने वाले टेस्ट चैंबर्स एक्स्प्लोर करें और गोपनीय केस फ़ाइलें इकट्ठा करें। दूसरी दुनिया के दुश्मनों पर ऑब्जेक्ट्स लॉन्च करने के लिए नई टेलीकाइनेटिक शक्तियों का उपयोग करें, या आकार बदलने वाली एक बंदूक आज़माएँ जो रिवॉल्वर से लेकर रॉकेट लॉन्चर तक कुछ भी बन सकती है। आपको भौतिकी को चुनौती देने वाली लड़ाइयों में ज़िंदा रहने और दूरगामी साजिशों को सामने लाने के लिए बुद्धि और कौशल चाहिए होगा। क्या आप नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए तैयार हैं?
हमें यह क्यों पसंद है : बेहतरीन तरीक़ों से शक्तियों को एक साथ मिलाएँ। वश में किए गए सैनिकों के समूहों के ऊपर से उड़ें, सुरक्षा के लिए दीवारों से कंक्रीट फाड़ें, और सैनिकों द्वारा लॉन्च किए गए ग्रेनेड्स को वापस उन पर फेंक दें। या फिर अपने हथियार के शक्तिशाली सिंगल-शॉट मोड का उपयोग करके दीवारों के पार से दुश्मनों को ख़त्म कर दें। जब दुश्मन काफ़ी कमज़ोर हो जाता है, तब आप उनके दिमाग़ पर नियंत्रण पा सकते हैं और उन्हें उनके साथियों के खिलाफ़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
सुझाव : शुरुआत में, टेलीकाइनेटिक रूप से फेंके गए ऑबजेट्स के नुकसान को बढ़ाने के लिए एबिलिटी पॉइंट्स ख़र्च करें, और अपने हथियार की फ़ायरपावर बढ़ाने के लिए हराए गए दुश्मनों से प्राप्त मॉड्स का उपयोग करें। जब तक आप यह तय नहीं कर लेते कि आप शील्ड और लेविटेट एबिलिटीज़ का कितनी बार उपयोग करेंगे, तब तक उन पर बहुत ज़्यादा पॉइंट्स ख़र्च न करें।
निर्माता से मिलें : Control की गहरी और आकर्षक कहानी आश्चर्यजनक नहीं है—डेवलपर Remedy Entertainment अपने रोमांचक ऐक्शन और विचार-प्रेरित कहानियों को जोड़ने के लिए प्रसिद्ध है। Finnish स्टूडियो ने 2000 के दशक की शुरुआत में Max Payne सीरीज़ के साथ ध्यान आकर्षित किया, और फिर Alan Wake गेम्स बनाए, जो Control के जैसी काल्पनिक दुनिया में पेश किए गए हैं।
