आपका स्वागत है योद्धा! आपने अभी-अभी Valheim में क़दम रखा है। अब ज़रा Odin के सामने यह साबित करके दिखाएँ कि आपके पास ज़िंदा बचे रहने की हर कला है। नॉर्स मिथक से प्रेरित इस विशालकाय और प्रक्रियागत ढंग से जनरेट किए गए बियाबान बीहड़ को एक्स्प्लोर करते हुए कुल्हाड़ियाँ तैयार करें, ट्रोल्स का सफ़ाया करें और आश्रयस्थल बनाएँ। All-Father को ख़ुश करने और Valhalla का टिकट हासिल करने के लिए, आपको ताक़तवर मॉन्स्टर्स की फ़ौज को हराना होगा, लेकिन ऐसा करने से पहले आपको Viking गाथा के पन्नों में लिखा जाने लायक़ एक सफ़र पूरा करना होगा।
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आपको खोज करने का बड़ा ही निराला अहसास मिलेगा। चाहे आप अकेले खेल रहे हों या फिर ज़्यादा-से-ज़्यादा नौ दोस्तों के साथ, हर खोज में आपके सामने नए लैंडस्केप्स, क्राफ़्टिंग मटीरियल्स और दुश्मन आते जाएँगे। आपके सामने अचानक ही कोई स्टोन गोलेम आ धमकेगा और तभी आपको अहसास होगा कि आप तो उससे लड़ने के लिए क़तई तैयार नहीं हैं, लेकिन Valheim की दुनिया में आगे बढ़ने की यही शर्त है। आपको अपनी पहली बोट बनानी होगी और उसपर सवार होकर बिलकुल अनजान और अथाह जलराशि को पार करना होगा।

सुझाव : कैम्पफ़ायर तैयार करने के लिए अपने पास लकड़ी और पत्थर हमेशा पर्याप्त मात्रा में रखें। आग के बग़ल में कुछ पल के लिए बैठने से बहुत कुछ सोने जैसा ही आराम मिलता है। ऐसा करने से हेल्थ में नाटकीय वृद्धि होती है, स्टैमिना रीजनरेट होती है और तेज़ी से XP मिलती है। जब आप हत्यारे ग्रेड्वार्व्स की टोली से घिरे हुए हों, तो जल्दी से आराम करने से बिगड़ती हुई बात बन सकती है!
निर्माता से मिलें : Valheim स्वीडिश के इंडिपेंडेंट स्टूडियो Iron Gate की पहली पेशकश है। इस स्टूडियो को अनुभवी गेम डेवलपर्स Richard Svensson और Henrik Törnqvist ने साल 2018 में स्थापित किया था। यह टीम स्वीडन के वैस्तरगोतलांद प्रांत के केंद्र से अपना काम करती है, जो नॉर्डिक क्षेत्र के घने जंगलों के क़रीब बसा हुआ है। इन्हीं जंगलों से Valheim का परिवेश रचने की प्रेरणा मिली थी।