आपने Barnsworth के मेयर के सामने एक सेल्स प्रेज़ेंटेशन देना है, लेकिन उसमें अभी कुछ घंटे बाक़ी हैं। इस शहर के बाशिंदों को चाँटे जड़कर सही शेप में लाने के लिए उतना समय काफ़ी होगा!
कार्टूनी अंदाज़ के ठहाकों भरे “slapformer” Thank Goodness You’re Here में इस पुराने-से ब्जोरिटिश क़स्बे को एक्स्प्लोर करते हुए जो सामने पड़े, उसे मारते चलें। बग़ीचे के लॉन की घास काटते हुए किसी प्रेमी जोड़े को डिस्टर्ब करें। कोई बंदा जाली में फँस गया है? तो उसे बटर से तर करके निकलने में मदद करें। आपके बॉस ने सही कहा था, Barnsworth एक अजीब जगह है, लेकिन वहाँ जाना तो बनता है।

हमें यह क्यों पसंद है : इसमें बचकानी सिचुएशन्स की भरमार है। कुछ ट्रैश बैग्स को पंच करने पर उनमें से तीन चूहे निकलेंगे और आपको संगीत सुनाने लगेंगे। धूल के ढेरों पर चपत जमाएँ, तब उसमें से निकला एक छछूँदर आपको अपने घर में बुला लेगा। यहाँ तक कि इस शहर के लैटिन आदर्श वाक्य Fortis in brachio, crassus in capite भी आपको हँसाए बिना नहीं रहेगा, क्योंकि इसका मतलब होता है “मज़बूत बाहें, कमज़ोर दिमाग़”।
सुझाव : समझ नहीं आ रहा कि आगे कहाँ जाना है? तो हर किसी से बात करें और लोगों की बातचीत भी सुनें। उदाहरण के लिए, अगर कोई झल्लाया हुआ बिज़नेसमैन किसी ताला-मरम्मत वाले की शिकायत करता सुनाई दे, तो समझ जाएँ कि उसे खोज लाना आपका काम है। हो सकता है वह पब में मिल जाए!

निर्माता से मिलें : Thank Goodness You’re Here यॉर्कशायर स्थित स्टूडियो Coal Supper का बनाया दूसरा गेम है। इस गेम के पब्लिशर Panic ने Untitled Goose Game भी रिलीज़ किया था। यह भी शहर में ऊधम मचाने का एक बेहद विचित्र, मज़ेदार अड्वेंचर है। साथ ही उन्होंने लोकप्रिय गेम Firewatch और फ़ाइल मैनेजमेंट टूल Transmit भी रिलीज़ किए हैं।
इस गेम में वयस्क कॉन्टेंट है और हो सकता है यह 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त न हो।