आप एक डिटेक्टिव हैं, जिसका बैज, बंदूक और याददाश्त खो गए हैं — और आपने जिस बेकार से होटल में आँखें खोली हैं, उसके पीछे एक लाश है। आप कौन हैं? क्या हुआ था? और आपकी पैंट कहाँ हैं?
ये सवाल तो बस Disco Elysium की शुरुआत हैं — एक अवॉर्ड विजेता रोल-प्लेयिंग गेम जो बेहतरीन लिखावट और शानदार (और मच्योर!) प्लॉटलाइन से भरा है। इसके ख़ूबसूरत ग्राफ़िक्स आपको लाजवाब लोकेशन दिखाएँगे — डिस्को लाइट से भरे डाइव बार से लेकर किसी भूली हुई जंग के बमों से ख़त्म खंडहरों तक — ऐसे केस को RPG के फ़ैन छोड़ नहीं सकते।

अपने अपने साइडकिक के साथ सुराग़ इकट्ठा करते वक़्त अपनी ख़ुद की बैकस्टोरी का भी धीरे-धीरे पता लगाते हैं। बस अपने दिमाग़ से आ रही आवाज़ों से पूछें : अपग्रेड किए जा सकने वाले स्किल आपके दिमाग़ में रैंडम फ़ैक्ट, इनसाइट और उपयोगी डायलॉग ऑप्शन देंगे। कॉम्बैट के बजाए पर्सनैलिटी पर आधारित बढ़ोतरी की वजह से यह उतना ही प्रगतिशील है जितना दिलचस्प।
उदाहरण के तौर पर, अपना ड्रामा स्किल बूस्ट करने से आपको झूठ पकड़ने (और ख़ुद झूठ बनाने) में मदद मिलेगी, अपने सजेशन स्टैट का लेवल बढ़ाने से आपको दूसरों के दिमाग़ में आइडिया डालने का हुनर मिलता है। थोड़ी जोज-आज़माइश करना चाहते हैं? अपना फ़िज़िकल इंस्ट्रूमेंट स्किल बढ़ाने से आप दरवाज़े तोड़ पाएँगे और संदिग्ध लोगों को धमका पाएँगे।

क्या आप एक दयालु डिटेक्टिव बनेंगे, चैरिटी केस पर काम करेंगे और कुचले लोगों को डिफ़ेंड करेंगे? या बर्फ़ीली सड़कों पर घूमेंगे और कलयुग की बात करेंगे? Disco Elysium आपको जितना मर्ज़ी अजीब और अद्भुत होने की आज़ादी देता है।