एक मनमौजी बिल्ली के लिए ज़िंदगी अच्छी ही होती है, जब तक वह पाताल में बसे, हाइ-टेक ख़तरों से भरे किसी शहर में न गिर जाए।
Stray के बिल्ली हीरो के रूप में, आप एक विशाल साइबरपंक महानगर एक्स्प्लोर करेंगे जहाँ सनकी रोबॉट्स रहते हैं। ये रोबॉट्स अपने गायब हो चुके मानव निर्माताओं की तरह ही रहते हैं। आख़िर ये मानव गए कहाँ? शहर में वह लंबा-सा कंट्रोल टॉवर क्या कर रहा है? और आप घर वापस कैसे जा सकेंगे? अपने साथी ड्रोन B-12 के साथ इस अजीबो-ग़रीब, दुनिया के ख़तरों से बचें और इन सवालों के जवाब खोजें।
हमें यह क्यों पसंद है : इस गेम में आप एक बिल्ली जो हैं! इस गेम की पहेलियाँ सुलझाने के लिए छतों पर छुपते-छिपाते चलने या खुली खिड़कियों से छलाँग लगाने के अलावा, आप सोफ़ा स्क्रैच कर सकते हैं और शेल्फ़ पर रखी चीज़ें गिरा सकते हैं। असल-जैसे ऐनिमेशन्स Stray के झबरीले हीरो के मूवमेंट्स और शैतानियाँ बिलकुल सही कैप्चर करते हैं। आपकी गेम वाली म्याऊँ-म्याऊँ और ग़ुर्राहट आपकी असल बिल्ली का भी ध्यान खींच सकती है। बस किसी तनाव-भरी सिचुएशन के दौरान उसे अपने कीबोर्ड पर चलने न दें!
सुझाव : रिपेयर-बॉट Eliot की कँपकँपी कम करने के लिए आपको एक पोंचो का जुगाड़ करना होगा। उसके लिए, लॉन्ड्री के बाहर पेंट कर रहे रोबॉट पर म्याऊँ करें जिससे वह पेंट का डिब्बा गिरा देगा। जब तमतमाया दुकानदार पेंट साफ़ करने बाहर आए, तो आप चुपके से अंदर जाएँ और डिटर्जेंट की एक बोतल उठा लें। उसे व्यापारी रोबॉट Azooz को देकर बदले में एक बिजली की केबल ले लें। इस केबल की मदद से Grandma एक पोंचो बना देगी।
निर्माता से मिलें : Stray के निर्माता हैं फ़्रेंच इंडी डेवलपर BlueTwelve Studio, जिन्हें सपोर्ट किया था पब्लिशर Annapurna Interactive ने। इन्होंने Journey और What Remains of Edith Finch पर भी काम किया है। गेम का बिल्ली हीरो BlueTwelve के संस्थापकों द्वारा अपनाए गए Murtagh बिल्ली पर आधारित है।
