हमारे मनपसंद गेम्स

Prince of Persia: The Lost Crown में समय का बंधन तोड़ें

अपने राजकुमार को बचाने के लिए ट्रैप्स से भरे क़िले में लड़ें।

मंत्रमुग्ध कर देने वाले इतिहास में चलें? Prince of Persia: The Lost Crown इस लोकप्रिय ऐक्शन-अड्वेंचर सीरीज़ की 2D प्लेटफ़ॉर्मर जड़ों से तो जुड़ा ही है, साथ ही इसमें तेज़ लड़ाइयाँ, ख़ूबसूरत नज़ारे और पर्शियन लोककथाओं के विवरण भी जोड़े गए हैं।

आप हैं Sargon, सात बेहद ताक़तवर योद्धाओं में से एक जिन्हें Immortals नाम से जाना जाता है। आपके राजकुमार को अपहरण करके उसे रहस्यमय Mount Qaf के भीतर एक क़िले में ले जाया गया है। उसे छुड़ाने के लिए केवल तलवार चलाने का कौशल काफ़ी नहीं होगा। वहाँ मौजूद चालाक हत्यारों से निपटने, दिमाग़ चकरा देने वाली पहेलियाँ सुलझाने और आपके साम्राज्य के ख़िलाफ़ रचे गए एक षड्यंत्र को उजागर करने के लिए आपको समय और स्थान में बदलाव कर सकने की अपनी नई शक्ति का भी उपयोग करना होगा।

एक विशाल पहाड़ी क़िले में रस्सियों से झूलते, दौड़ते और लड़ते हुए वहाँ के ट्रैप्स का चतुर इस्तेमाल करें।

हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आप अपने मूव्ज और परालौकिक शक्तियों के कॉम्बोज़ बना सकते हैं। एक ज़िंदा-मुर्दा सैनिक को लात मारकर हवा में उछालना, उसे अपने जादुई धनुष के ज़रिए वहीं लटकाए रखना, फिर अपनी एयर-डैश ताक़त की मदद से उसे कीलों-भरी दीवार पर दे मारना बेहद रोमांचक महसूस होता है। या अपनी शैडो पावर से किसी बदमाश को चौंका दें : ख़ुद की एक टाइम-फ़्रोज़न कॉपी बनाएँ, उसे अपने दुश्मन के पीछे उस समय में टेलीपोर्ट करें जब वह ग़ाफ़िल हो, और अटैक!

सुझाव : अगर कोई कगार कुछ ज़्यादा ही दूर लग रही हो, कोई स्विच या दूसरी चीज़ पहुँच से बाहर लग रही हो, तो चिंता न करें! इसका मतलब है उस तक पहुँचने के लिए आवश्यक क्षमता या उपकरण फ़िलहाल आपके पास नहीं है। अपने मैप के Memories फ़ंक्शन के ज़रिए उस जगह को चिह्नित कर लें। इससे वह जगह और उसका एक स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा। तब आप याद रख सकेंगे कि वहाँ क्या है और उस पर बाद में लौट सकेंगे।

बॉसेस को हराकर ख़ास शक्तियाँ हासिल करें, जैसे यह विशालकाय साँप, जिसकी पूँछ की जगह एक धातु की कील है।

निर्माता से मिलें : Prince of Persia: The Lost Crown के निर्माता हैं Ubisoft Montpellier, जो अपनी Rayman फ़्रैचाइज़ के लिए मशहूर हैं। इस सीरीज़ को इस स्टूडियो के सह-संस्थापकों, Michel Ancel और Frédéric Houde ने 1990 के दशक में लॉन्च किया था। मूल Prince of Persia को Karateka के निर्माता Jordan Mechner ने 1989 में Apple II के लिए बनाया था। Prince of Persia के एक दर्जन से भी ज़्यादा सीक्वल्स और स्पिन-ऑफ़्स बन चुके हैं।