

Mac पर मौजूद बेहतरीन iPad गेम्स
ये पसंदीदा गेम कहीं भी खेलें।
Apple silicon से युक्त Mac पर आपके कई पसंदीदा iPad गेम खेले जा सकते हैं और आप उन्हें Mac App Store से ही डाउनलोड भी कर सकते हैं! इसके लिए “Designed for iPad” का बैज देखें, या अपने खोज नतीजों में सबसे ऊपर स्थित “iPhone & iPad Apps” विकल्प पर क्लिक करें। आपके द्वारा iPad पर पहले डाउनलोड किए गए कंपैटिबल गेम आपकी Mac App Store ख़रीदारी हिस्ट्री में भी दिखेंगे, जिससे आप उन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

आपके Mac के कीबोर्ड, ट्रैक पैड और माउस iPad गेम्स के साथ भी सामान्य रूप से काम करते ही हैं, लेकिन चलते गेम में Game Name > Settings के ज़रिए Touch Alternatives चालू करने पर आप उन डिवाइसेज़ के ज़रिए टिल्टिंग, टैपिंग और स्वाइपिंग जैसे जेस्चर्स भी कर सकेंगे।आप गेम कंट्रोलर एम्युलेशन चालू करके कंट्रोलर बटन्स को अपने Mac के कीबोर्ड पर भी ला सकते हैं। कई iPad गेम तो Mac-कंपैटिबल गेम कंट्रोलर्स को सपोर्ट भी करते हैं।
Mac पर बेहतरीन ढंग से चलने वाले हमारे कुछ पसंदीदा iPad गेम्स देखें।
कंट्रोलर्स के साथ बेहतरीन
ये शानदार iPad गेम्स एक कंट्रोलर के साथ Mac पर और मज़ा देते हैं।