चलिए खेलें

Mac पर गेमिंग अब पहले से बेहतर

यह संभव हुआ है Apple silicon और macOS की ताक़त से।

जब आप Apple silicon के पावर और नवीनतम MacOS को साथ ले आते हैं, तब Mac पर गेमिंग पहले से कहीं बेहतर हो जाती है। ये हैं कुछ फ़ीचर्स जो Mac पर गेमिंग को शानदार बना देते हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म पर गेमिंग का पूरा मज़ा लेने के लिए हम आपको हमारे पसंदीदा गेम्स के नाम भी बता रहे हैं।


गेम मोड

Apple silicon से युक्त Mac पर CPU और GPU में गेम्स के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित करके गेम मोड ज़्यादा स्मूद गेमप्ले और लगातार एक-जैसा फ़्रेम रेट देता है, साथ ही बैकग्राउंड ऐक्टिविटी भी कम कर देता है। गेम मोड वायरलेस गेम कंट्रोलर्स और AirPods की लेटेन्सी को भी बेहद कम कर देता है जिससे उनका रिस्पॉन्स बेहतर हो जाता है। इन सबके चलते आप Frostpunk 2, Stray, Resident Evil 4 और आगामी Assassin’s Creed Shadows जैसे गेम्स का एक ज़्यादा इमर्सिव अनुभव पा सकेंगे।

Frostpunk 2 में अपने विशाल इलाक़ों का एक निहायत बेहतरीन नज़ारा पाएँ। नए गेम्स Metal 3 और Apple silicon का फ़ायदा उठाते हुए आपको एक ज़्यादा इमर्सिव अनुभव देते हैं।

कंट्रोलर को बेहतर सपोर्ट

गेमप्ले में तेज़ी लाने के साथ ही कंट्रोलर अब रम्बल फ़ीडबैक, कस्टम बटन-मैपिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर्स भी अनलॉक कर सकेगा। अधिकांश Bluetooth और वायरलेस कंट्रोलर्स तो Mac के साथ काम करते ही हैं, उनके अलावा आप लोकप्रिय वायर्ड रेसिंग व्हील्स, शिफ़्टर्स और पेडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुझाव : अपना कॉन्फ़िगरेशन इस तरह कर लें कि कंट्रोलर कनेक्ट करने पर गेमिंग फ़ोकस अपने आप चालू हो जाए। जब नया हाइ स्कोर बनने ही वाला हो, तब कोई ध्यान भटकाने वाली चीज़ अब नहीं दिखेगी!

AirPods में बेहतरी

macOS Sequoia पर AirPods के साथ गेम्स खेलते हुए, कंपैटिबल गेम्स में पर्सनलाइज़्ड स्थानीय ऑडियो ज़्यादा इमर्सिव ध्वनियाँ सुनाता है। AirPods Pro (सेकेंड जनरेशन) के साथ आपको वॉइस चैट और स्ट्रीमिंग में भी बेहतरीन क्वॉलिटी का 16-बिट, 48kHz का गेम ऑडियो और बेहतर वायरलेस ऑडियो लेटेन्सी मिलते हैं।

ज़्यादा आसान डाउनलोड्स

macOS Sequoia में आप नेक्स्ट-जनरेशन गेम्स पहले से कम समय में खेलना शुरू कर सकेंगे। इन्स्टॉलेशन प्रोसेस के लिए कम स्टोरेज स्पेस ज़रूरी होगा और, आपके कनेक्शन पर निर्भर, हो सकता है वह जल्दी पूरा हो जाए। गेम या ऐप के इन्स्टॉल होने के दौरान आप शेष समय और साइज़ देख सकेंगे, साथ ही आपको उसे पॉज़ करने और दोबारा वहीं से शुरू करने का विकल्प भी मिलेगा। इसी साल आगे चलकर, आप गेम्स को किसी अन्य ड्राइव पर भी इन्स्टॉल कर सकेंगे।

नवीनतम गेम्स

डेवलपर्स लगातार ऐसे गेम्स रिलीज़ कर रहे हैं जो Metal और Apple silicon का फ़ायदा उठाकर आपको एक ज़्यादा इमर्सिव अनुभव दे सकें। नवीनतम रिलीज़ और अपडेट्स देखने के लिए Mac App Store के Discover टैब पर “ज़रूर खेलने वाले नए Mac गेम्स” पर जाएँ।