2025 के App Store Awards की घोषणा

पूरे साल, दुनिया भर के डेवलपर्स हज़ारों ऐसे गेम्स और ऐप्स रिलीज़ और अपडेट करते हैं जो लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाते हैं, ज़िंदगी को असल में बेहतर बनाते हैं और सबको हर्ष और आनंद प्रदान करते हैं। App Store Awards इन ऐप्स और गेम्स का जश्न मनाने का और इनके रचनात्मक डेवलपर्स को सम्मानित करने का एक मौक़ा है।
इस साल के विजेताओं में ऐसे सर्वश्रेष्ठ ऐप्स और गेम्स हैं जिनपर हम बार-बार वापस आते हैं। हमें आशा है कि आपको भी ये उतने ही पसंद आएँगे।
ऐसा हो सकता है कि कुछ ऐप्स या गेम्स आपके क्षेत्र में या सभी डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध न हों।
ऐसा हो सकता है कि ऐप संबंधी प्रतिबंधों और उम्र की रेटिंग के कारण कुछ टाइटल्स दिखाई न दें।

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Mac ऐप
Essayist
स्रोतों को व्यवस्थित करने और हर चीज़ को सही ढंग से फ़ॉर्मैट करने जैसे काफ़ी समय लेने वाले ऐकेडमिक कामों को सँभालकर, Essayist ऐप छात्रों, विद्वानों और शोधकर्ताओं को अपने महत्वपूर्ण विचारों पर ध्यान केंद्रित करने की आज़ादी देता है।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Mac गेम
Cyberpunk 2077: Ultimate Edition
शानदार, साहसी और ऊर्जा से भरपूर, इस ओपन-वर्ल्ड गेम ने हमें एक ऐसे अद्भुत साइ-फ़ाइ महानगर में पहुँचा दिया, जहाँ से लौटने का मन ही नहीं करता।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ iPhone ऐप
Tiimo
हमारे अस्त-व्यस्त कैलेंडर्स को सुकून भरे रंगों वाली टाइमलाइन में बदलकर, Tiimo ने वह कर दिखाया जो सोचा भी नहीं जा सकता था : इसने टू-डू लिस्ट से निपटने को एक शांतिदायक ऐक्टिविटी में बदल दिया है।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ iPhone गेम
Pokémon TCG Pocket
शानदार कलाकारी, दमदार लड़ाइयाँ और iPhone के लिए बनाए गए बेहतरीन फ़ीचर्स Pokémon की इस नई पेशकश को अब तक का सबसे निखरा हुआ रूप बनाते हैं।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ iPad ऐप
Detail
वर्तमान में संवाद करने का एक अहम ज़रिया है वीडियो बनाना, इसलिए Detail के AI एडिटिंग टूल्स प्रोडक्शन की प्रक्रिया को सभी के लिए आसान और सहज बनाते हैं ताकि हर कोई शामिल हो सके।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ iPad गेम
Dredge
तेज़ी से लोकप्रिय हो रही ‘डरावनी लेकिन सुकूनभरी’ शैली में अलग पहचान बनाने वाला यह आकर्षक फ़िशिंग गेम शांत पानी और भरपूर पकड़ के साथ आपको अपनी ओर खींचता है—और फिर एक रहस्यमय हॉरर कहानी से आपको बाँध लेता है।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Apple Arcade गेम
What the Clash?
What the Clash? आपको मज़ेदार और पहले कभी न देखे गए मुकाबलों में ले जाता है, जो आपको हँसाते रहेंगे—और ये सोचने पर मजबूर कर देंगे कि आगे क्या होने वाला है।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Apple Vision Pro ऐप
Explore POV
टेलीपोर्टेशन से मिलता-जुलता, Explore POV आपको दुनिया भर के ख़ूबसूरत समुद्र तटों, हरे-भरे जंगलों और चहल-पहल भरे शहरों में ले जाता है – वह भी शानदार Apple Immersive वीडियो में।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Apple Vision Pro गेम
Porta Nubi
यह उचित ही है कि Porta Nubi में बादलों वाला परिवेश दिखता है : इसकी वायुमंडलीय पहेलियों को हल करने से आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप कोई प्रकाशमान सूपरहीरो हैं।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Apple Watch ऐप
Strava
अपने आकर्षक डिज़ाइन, रीयल-टाइम सेगमेंट ट्रैकिंग और ऐथलीट्स के ग्लोबल समुदाय के साथ, इस ऑल-इन-वन फ़िटनेस ऐप ने हमें अपने निजी रिकॉर्ड तोड़ने में मदद दी।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Apple TV ऐप
HBO Max
पॉप कल्चर में सबसे प्रमुख फ़िल्मों और शोज़ की एक मज़बूत लाइन-अप के साथ, Apple TV पर HBO Max परिवार और दोस्तों को एक दूसरे के साथ टीवी देखने के लिए इकट्ठा करता है।

सास्कृतिक प्रभाव के लिए विजेता
Be My Eyes
AI और दुनिया भर के लाखों वॉलंटियर्स की मदद से, यह अनोखा ऐक्सेसिबिलिटी ऐप नेत्रहीन और कम दृष्टि वाले लोगों को रोज़मर्रा के कामों में मदद करता है।
Focus Friend
डिजिटल ध्यान भंग के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई में, हमें इस साल एक अप्रत्याशित साथी मिला है – एक प्यारा-सा कार्टून बीन (जिसके पास शानदार बुनाई की कला है)।
StoryGraph
एक ऐसे वर्ष में जब ऐसा लग रहा था कि बुक कम्युनिटी का लगातार निगमीकरण हो रहा है, StoryGraph एक ऐसी समावेशी जगह लेकर आया जो सबसे बढ़िया साहित्यिक उपकरण पर आधारित है : प्रामाणिकता।
Chants of Sennaar
यह विचारोत्तेजक अड्वेंचर गेम भाषा की शक्ति और एक-दूसरे को समझने के प्रयास के महत्व का जश्न मनाता है।
Despelote
फ़ुटबॉल पर आधारित यह ख़ूबसूरत और आत्मीय कहानी सिर्फ़ एक लड़के और उसकी बॉल के बारे में नहीं है – यह एक ऐसे देश की झलक है जो उथल-पुथल के बीच खेल के प्रति अपने प्रेम से एकजुट हो रहा है।
Art of Fauna
समावेशिता को ध्यान में रखकर बनाया गया Art of Fauna दुनिया भर के जानवरों के शानदार चित्रों को सुकून देने वाली पहेलियों में बदल देता है—और ऐक्सेसिबल गेम डिज़ाइन के लिए एक नया मानक स्थापित करता है।
