
शानदार, साहसी और ऊर्जा से भरपूर, इस ओपन-वर्ल्ड गेम ने हमें एक ऐसे अद्भुत साइ-फ़ाइ महानगर में पहुँचा दिया, जहाँ से लौटने का मन ही नहीं करता।– App Store के संपादक

Cyberpunk 2077: Ultimate Edition का डिस्टोपियन भविष्य थोड़ा अविश्वसनीय और बेहद परिचित, दोनों लगता है। शानदार हाई-टेक कॉम्बैट और हैरतअंगेज़ विज़ुअल के लिए आएँ और एक सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी के लिए रुकें। एक ऐसी कहानी जो इस असाधारण रोलप्लेइंग गेम में जान डाल देती है।
V नाम के एक सिपाही के तौर पर आप यह तय करते हैं कि Night City की चमकती सड़कों पर आपकी पहचान क्या होगी। शायद आप एक चालाक कॉर्पो एजेंट होंगे, जो क्लब में बाउंसरों को अपनी बातों से बेवकूफ़ बना देता है। या फिर एक नेट रनर, जो अपनी कलाई घुमाकर दुश्मनों के साइबरनेटिक इंप्लांट्स को जला देता है।
आप जो भी बनें, यह Ultimate Edition आपको Cyberpunk की दुनिया की अब तक के सबसे शानदार स्वरूप में आज़ाद महसूस कराता है। यहाँ गाड़ियों की भीषण लड़ाइयाँ हैं, जहाँ आप छत पर लगे मिसाइल लॉन्चर से दुश्मनों पर हमला करते हैं और अपनी कार की खिड़की से बाहर झुककर फ़ायरिंग करते हैं, जबकि उस्तादों से भरी Phantom Liberty एक्सपैंशन की कहानी में Idris Elba एक अनुभवी जासूस के तौर पर नज़र आते हैं – जो कर्तव्य और अंतरात्मा के बीच फँसा हुआ है। M3 चिप के साथ या बाद वाले Mac पर MetalFX द्वारा पॉवर्ड हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे-ट्रेसिंग के साथ होलोग्राम से सजे गगनचुंबी टावर धूप में चमकते हैं।
इस तकनीकी ताक़त से सही मायने में फ़िल्म जैसे सिनेमैटिक सेट तैयार होते हैं, जैसे Phantom Liberty का वह शुरुआती मिशन, जहाँ आप New United States की प्रेसिडेंट को उसके गिरे हुए ऑर्बिटल जेट से बचाने के लिए दुश्मनों की फ़ायरिंग से बचते हैं। लेकिन Cyberpunk 2077 में शांत पल भी हैं : जैसे किसी दुखी माँ को उसके मारे गए बेटे को अलविदा कहने में मदद करना या अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही एक सेल्फ़-ड्राइविंग टैक्सी को सांत्वना देना।
एक ऐसी दुनिया में जहाँ इंसान अपने किसी भी अंग को हाइ-टेक हिस्से से बदल सकते हैं, Cyberpunk 2077 एक सोचने पर मजबूर करने वाला सवाल उठाता है : क्रोम-प्लेटेड भविष्य के लिए हम अपनी कितनी मानवता का त्याग करने को तैयार हैं—और किस चीज़ को बचाए रखने के लिए लड़ेंगे? ऐसी नैतिक दुविधाओं पर आधारित रहते हुए, भविष्य की यह विस्तृत कल्पना कभी भी कहानी को तमाशे के पीछे नहीं छिपने देती।

2025 के विजेताओं के बारे में और पढ़ें

सुझाव
मुख्य कहानी को जल्दबाज़ी में पूरा न करें, यह V की उस लड़ाई के बारे में है जिसमें वह एक रॉक आइकॉन (Keanu Reeves की आवाज़ में) के डिजिटल भूत को दिमाग़ से निकालने की कोशिश करता है। कहानी के साथ कई छोटे मिशन जुड़े हैं जो आपको बहुमूल्य अपग्रेड, दुर्लभ गियर और अनपेक्षित ख़ुशी देते हैं।
मज़ेदार तथ्य
Cyberpunk 2077, 1988 के Cyberpunk टेबलटॉप रोलप्लेइंग गेम पर आधारित है, जिसकी कहानी दूर के भविष्य… यानी 2013 में सेट की गई थी।
निर्माता से मिलें
पोलैंड के वारसॉ शहर में स्थित CD Projekt Red एक अवॉर्ड-विजेता स्टूडियो है जिसने The Witcher 3: Wild Hunt और अन्य हिट RPG बनाए हैं, जिनकी दुनियाएँ बारीकी से रची गई हैं, जिनमें गहराई, जटिल नैतिक विकल्प और यादगार किरदार भरे हैं।
