
What the Clash? आपको मज़ेदार और पहले कभी न देखे गए मुकाबलों में ले जाता है, जो आपको हँसाते रहेंगे—और ये सोचने पर मजबूर कर देंगे कि आगे क्या होने वाला है।– App Store के संपादक

लचीली मछली के साथ टेनिस। बर्फ़ीले तूफ़ान में एयर हॉकी। What the Clash? के मज़ेदार मिनी-गेम्स में कुछ भी असंभव नहीं—और एक शानदार ट्विस्ट में, Triband के डेवलपर्स ने इन्हें बनाने में आपकी भी मदद ली है।
इन मुक़ाबलों में, आप और आपका प्रतिद्वंद्वी वाइल्ड कार्ड्स खेलकर टेबल टेनिस, रेसिंग और दूसरे परिचित गेम्स को पागलपन भरे मैशअप्स में बदल देते हैं। जैसे “Giraffe” और “Wind” कार्ड्स के साथ तीरंदाज़ी मैच में बदलाव करें और फिर देखें—आप जिराफ़ के सिर पर खड़े होकर निशानेबाज़ी कर रहे हैं, जबकि चारों ओर पंखे तीर उड़ा रहे हैं।
जैसे-जैसे आप नए कार्ड्स अनलॉक करते हैं, सैकड़ों नए कॉम्बिनेशन सामने आते हैं—और आसान, एक उँगली से किए जाने वाले कंट्रोल्स के चलते खेलना बेहद आसान बन जाता है। चाहे आप मैच-पज़लर में बबल को निशाना बना रहे हों या बिल्लियों तक खाना पहुँचाने के लिए कन्वेयर बेल्ट घुमा रहे हों, हर मिनी-गेम बिना किसी परेशानी के शुरू करने और खेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, चाहे कॉन्सेप्ट कितना भी अनोखा क्यों न हो।
यहाँ हर बार कुछ नया खोजने को मिलता है। बेतुके लेकिन कमाल के आइडियाज़ से भरा, What the Clash? संभावनाओं और हँसी से लबालब है। तेज़ी से गाय का दूध निकालना? सर्कस टैग? भालुओं के साथ माइन कार्ट में रेसिंग, जहाँ वे बम फेंक रहे हों? ऐसे सवालों का जवाब यह मनोरंजक गेम बड़े आत्मविश्वास से देता है—“क्यों नहीं?”

2025 के विजेताओं के बारे में और पढ़ें

सुझाव
लॉबी में बिखरी रोज़ की चुनौतियों को न छोड़ें। इन्हें पूरा करने पर आपको ढेर सारे एक्सपीरियंस पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे आप अपने अगले मॉडिफ़ायर या नए कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन के और क़रीब पहुँच जाएँगे।
मज़ेदार तथ्य
लॉबी में आपको जो अजीबो-ग़रीब कैरेक्टर्स मिलेंगे, जैसे Clash Handicoot और Super Marius, इनके नाम क्लासिक गेम्स के सितारों के नाम पर रखे गए हैं।
निर्माता से मिलें
What the Clash? को कोपेनहेगन के डेवलपर Triband ने बनाया है। यह उनका अब तक का सबसे बड़ा गेम है—इसे बनाने में दो साल लगे। Apple Arcade पर यह उनका तीसरा गेम है, इससे पहले उन्होंने What the Golf? और What the Car? बनाए थे।
