APP STORE AWARDS

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ Mac ऐप

स्रोतों को व्यवस्थित करने और हर चीज़ को सही ढंग से फ़ॉर्मैट करने जैसे काफ़ी समय लेने वाले ऐकेडमिक कामों को सँभालकर, Essayist ऐप छात्रों, विद्वानों और शोधकर्ताओं को अपने महत्वपूर्ण विचारों पर ध्यान केंद्रित करने की आज़ादी देता है।
—App Store संपादक

कोई भी व्यक्ति जिसने कोई ऐकेडमिक पेपर लिखा है, वह जानता है कि हर एक किताब, जर्नल आर्टिकल और ब्लॉग पोस्ट जिसका उद्धरण दिया गया है, उसे व्यवस्थित करना, फिर डॉक्युमेंट को सही फ़ॉर्मैट में लाना लिखने जितना ही मेहनत वाला काम हो सकता है। यही वजह है कि Essayist काफ़ी मददगार साबित हो सकता है।

अपनी ऐकेडमिक सूपरपावर्स के साथ ही, Essayist को हर सुविधा से युक्त राइटिंग ऐप के तौर पर भी A+ ग्रेड मिला है। यह रियल-टाइम में शब्द और पेज काउंट, फ़्लेक्सिबल स्टाइल, इनलाइन स्पेल चेक और कस्टमाइज़ेबल बैकग्राउंड (जैसे यह शांत समुद्री किनारा) जैसी सुविधाएँ देता है।

Essayist आपके ढेर सारे प्राथमिक स्रोतों को व्यवस्थित करने का एक आसान तरीका देता है। ईबुक, पॉडकास्ट, प्रेजेंटेशन और यहाँ तक कि डायरेक्ट मैसेज और ईमेल को भी ऐकेडमिक अनुशासन के साथ सूचीबद्ध किया जा सकता है। macOS Foundation Models का उपयोग करके, Essayist एक स्रोत के रूप में उपयोग करने के लिए सारी आवश्यक मुख्य जानकारी निकालता है।

उदाहरण के लिए, किसी एंट्री में YouTube URL पेस्ट करें और Essayist अपने आप वीडियो का नाम, उसकी प्रकाशन तिथि और आपके द्वारा उसे एक्सेस किए जाने की तारीख़ भर देगा। किसी आर्टिकल को PDF के रूप में ड्रैग करें और Essayist उसके शीर्षक, लेखक और अन्य जानकारी को भर देगा। साथ ही यह आसान एक्सेस के लिए PDF को स्टोर कर लेगा। आप ऐप में ही उन पुस्तकों और जर्नल आर्टिकल्स को भी खोज सकते हैं जिनका आप हवाला दे रहे हैं।

क्या आपके पास जर्नल आर्टिकल का PDF है? संदर्भ के लिए उसे एक नई एंट्री में ड्रैग करें और Essayist सारी ज़रूरी जानकारी निकाल लेगा।

जैसे-जैसे आप लिखते हैं, Essayist आपकी पसंद की उद्धरण शैली (Chicago, MLA और कई अन्य) में फ़ॉर्मैटिंग का विस्तृत कार्य करता है और यह सुनिश्चित करता है कि आपके इनलाइन उद्धरणों से लेकर आपकी पूरी ग्रंथ सूची तक, सब कुछ उच्च गुणवत्ता का हो।

किसी रिसर्च पेपर के लिए आप जो भी स्रोत जोड़ते हैं, वे सभी ऐप के Reference Manager की एक व्यापक लाइब्रेरी में सेव हो जाते हैं और इससे आपके लिखने का तरीका बदल सकता है। आपने जिन चीज़ों को पहले भी रेफ़र किया है, उन्हें बस कुछ ही क्लिक में ऐक्सेस करने की सुविधा देकर, Essayist भूले-बिसरे स्रोतों को ढूँढना और ज़्यादा विश्वास के साथ लिखना आसान बनाता है।

इनलाइन उद्धरण जोड़ना आसान है : अपने स्रोत जोड़ने के लिए एक खुला कोष्ठक टाइप करें। फ़ुटनोट, आकृतियाँ, तालिकाएँ और LaTeX समीकरण जोड़ने के लिए, टूलबार में प्लस चिह्न पर क्लिक करें।

Essayist का सबसे बड़ा हुनर शायद यही है : यह सुनिश्चित करने में मदद करना कि आप जो भी विचार रख रहे हैं, वह तथ्यों पर आधारित हो और उससे भी ज़रूरी बात, उसका संदर्भ अच्छी तरह से दिया गया हो।

सुझाव

अपने डॉक्युमेंट में पूरी तरह से फ़ॉर्मैट की गई विषय सूची, सारांश या परिशिष्ट (या तीनों) जोड़ना है? तीन बिंदुओं पर क्लिक करें, फिर Manage Sections पर क्लिक करें। वहाँ से, किसी भी सेक्शन को फिर से व्यवस्थित करने के लिए बस ड्रैग और ड्रॉप करें।

मज़ेदार तथ्य

Essayist के सह-संस्थापकों Erin Guest और Till Konitzer कैनेडा के वैंकूवर में पक्षियों के एक वन्यजीव अस्पताल में स्वयंसेवा करते हैं; प्रकृति के प्रति उनके प्रेम के कारण ही ऐप के सैंपल डॉक्युमेंट्स, तस्वीरों और वीडियो में व्हेल शार्क, तेंदुए और कबूतरों पर आधारित पेपर्स शामिल हैं।

निर्माता से मिलें

Guest और Konitzer को Essayist का आइडिया तब आया जब Konitzer अपना शोध लिख रहे थे और बहुत से छात्रों की तरह उन्हें भी संदर्भों और उद्धरणों के साथ जूझना पड़ रहा था। उस समय उनके पास इसे पूरा करने के लिए कोडिंग का कौशल नहीं था; उन्होंने महामारी में लॉकडाउन के दौरान कोडिंग सीखी।

इस साल के बेहतरीन गेम्स और ऐप्स को ऐक्शन में देखें! ऐसा हो सकता है कि कुछ कॉन्टेंट सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकती है.